फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   18 crore rupees got transferred in the account of a student in Australia

World News: बैंक ने दी ओवरड्राफ्ट की सुविधा, छात्रा ने लग्जरी लाइफ जीने में उड़ा दिए 18 करोड़, नहीं मिली सजा

Thu, 15 Sep 2022 08:21 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूुज डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
न्यूुज डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 15 Sep 2022 08:21 PM IST
सार


छात्रा क्रिस्टीन के अकाउंट में  Westpac बैंक ने गलती की वजह से अनलिमिटेड ओवरड्राफ्ट की सुविधा शुरू कर दी। क्रिस्टीन ने  ज्वैलरी, पार्टी,  डिज़ाइनर हैंडबैग में करोड़ों रुपये उड़ा दिए। 

विज्ञापन
18 crore rupees got transferred in the account of a student in Australia
क्रिस्टीन ने बैंक से 11 महीने तक धोखाधड़ी कर मन भर पैसे खर्च किये - फोटो : social media

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही एक छात्रा अचानक करोड़पति बन गई। छात्रा ने अपने अकाउंट में आए करोड़ों की सूचना बैंक को देने की जगह खर्च कर डाले। छात्रा ने जमकर शॉपिंग की और लग्जरी लाइफ जीना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


खरीदा महंगा अपार्टमेंट
छात्रा क्रिस्टीन के अकाउंट में  Westpac बैंक ने गलती से अनलिमिटेड ओवरड्राफ्ट की सुविधा शुरू कर दी। जिनसे क्रिस्टीन ने  ज्वैलरी, पार्टी,  डिज़ाइनर हैंडबैग में करोड़ों रुपये उड़ा दिए। साथ ही किसी भी अंजाम की परवाह किए बगैर छात्रा ने घूमने में भी उड़ाए। इसके अलावा क्रिस्टीन ने अपने लिए एक महंगा अपार्टमेंट भी खरीदा। उसने प्रॉपर्टी में खूब पैसा लगाया। वहीं अपने दूसरे खाते में करीब ढाई लाख रुपये भी ट्रांसफर कर लिए। 
विज्ञापन


यह है ओवरड्राफ्ट 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैंक ने छात्रा को गलती से अनलिमिटेड ओवरड्राफ्ट दे दिया था। उसके अकाउंट में यह सुविधा ऑस्ट्रेलिया के Westpac बैंक की एक गलती की वजह से शुरू हुई। अनलिमिटेड ओवरड्राफ्ट की सुविधा की वजह से यूजर अकाउंट खाली होने बाद भी शॉर्ट टर्म लोन के जरिए पैसा निकाल सकता है। हालांकि, खर्च किए गए पैसों का भुगतान एक निश्चित समय के भीतर करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलेशिया की रहने वाले है छात्रा
मूलरूप से मलेशिया की रहने वाली 21 साल की क्रिस्टीन सिडनी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं। मीडिया खबरों के मुताबिक, 11 महीनों में  क्रिस्टीन ने बैंक के जी भरकर पैसे खर्च किए। खुलासा होने पर उसे गिरफ्तार किया गया। लेकिन उसने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया। कोर्ट ने उसे बरी कर दिया। 


खुद पर लगे आरोप पर दी यह सफाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदालत में क्रिस्टीन पर केस चला। जिसपर क्रिस्टीन ने कहा कि, उसे लगा कि यह रकम उसके परिजनों ने भेजी है। बैंक से रुपये मिलने की उन्हें कोई जानकारी नहीं थीं। वहीं, उसके वकील ने तर्क दिया कि उसने ऐसा जानबूझकर नहीं किया, बल्कि गलती से हुआ हैं। हालांकि, सिडनी से मलेशिया लौटने से पहले जांच एजेंसियों ने उसके पास से करीब 9 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी जब्त की थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed