{"_id":"5d89718e8ebc3e01656e8a21","slug":"16-year-old-climate-activist-greta-thunberg-warned-world-leaders-to-do-something-to-save-earth","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलवायु परिवर्तन पर 16 साल की ग्रेटा ने विश्व नेताओं को चेताया, कुछ नहीं किया तो युवा माफ नहीं करेंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जलवायु परिवर्तन पर 16 साल की ग्रेटा ने विश्व नेताओं को चेताया, कुछ नहीं किया तो युवा माफ नहीं करेंगे
Tue, 24 Sep 2019 06:59 AM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 24 Sep 2019 06:59 AM IST
विज्ञापन
ग्रेटा थनबर्ग
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर 16 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के सवालों ने दुनियाभर के नेताओं को झकझोर दिया। ग्रेटा ने युवा पीढ़ी की आवाज को दुनिया के सामने रखते हुए रहा, हमें समझ आ रहा है कि जलवायु परिवर्तन पर आपने हमें छला है और अगर आपने कुछ नहीं किया तो युवा पीढ़ी आपको माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आंखों में आंसू लिए और गुस्से में नजर आ रहीं ग्रेटा ने कहा, आपने हमारे सपने, बचपन अपने खोखले शब्दों से छीना। मैं भाग्यशाली हूं, लेकिन लोग झेल रहे हैं, मर रहे हैं। पूरा पर्यावरण सिस्टम बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
ग्रेटा ने नेताओं पर कुछ न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आपने हमें असफल कर दिया। युवाओं की नजरें आप लोगों पर हैं और अगर हमें फिर असफल किया तो कभी माफ नहीं करेंगे। हम आपको जाने नहीं देंगे। दुनिया जाग चुकी है और चीजें बदलने वाली हैं, चाहे आफको यह पसंद आए या न आए।