{"_id":"61d9c8692f7bb010d14cfd6f","slug":"16-killed-in-bus-crash-in-north-eastern-egypt-sinai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्र: सिनाई प्रायद्वीप में बस हादसा, 16 लोगों की मौत और 18 घायल, घना कोहरा बना वजह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मिस्र: सिनाई प्रायद्वीप में बस हादसा, 16 लोगों की मौत और 18 घायल, घना कोहरा बना वजह
Sat, 08 Jan 2022 10:52 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:52 PM IST
सार
मिस्र में शनिवार को घने कोहरे की वजह से एक भीषण बस हादसा हो गया जिसमें 12 लोगों की मौत होने और 18 के घायल होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में शनिवार को हुए एक बस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में 18 और लोगों के घायल होने की भी खबर है। यह हादसा उत्तर-पूर्वी मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो गई थी, जिसके चलते एक बस की दक्षिण सिनाई प्रायद्वीप जाने वाली सड़क पर एक माइक्रोबस के बीच टक्कर हो गई।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद करीब 13 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बता दें कि मिस्र में सड़कों की बदहाल स्थिति और कमजोर यातायात नियमों के चलते यहां पर सड़क हादसे अक्सर होते रहते हैं। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों से मिस्र ने इस क्षेत्र में सुधार करने की कई कोशिशें की हैं और इसके बुनियादी ढांचे पर काम किया है, जिसके बाद 2019-20 में सड़क हादसों में मौत की संख्या 44 फीसदी तक कम हो गई थी।