फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   1582 civilians killed in 12 days in Mariupol bodies being buried in mass graves amid Russian invasion in Ukraine news in Hindi

Ukraine Mariupol Crisis: मारियुपोल में 12 दिनों में 1582 नागरिकों की मौत, सामूहिक रूप से दफन किए जा रहे शव

Sun, 13 Mar 2022 04:36 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 13 Mar 2022 04:36 PM IST
सार

रूस के यूक्रेन पर हमले के चलते यहां के मारियुपोल शर में फंसे लोगों को बिजली और पानी की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है और उन्हें निकालने के लिए मानवीय कॉरिडोर के एलान तो किए जा रहे हैं लेकिन इनका कोई खास परिणाम देखने को नहीं मिला है। दोनों ही देश एक दूसरे पर युद्ध विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाते रहे हैं।

विज्ञापन
1582 civilians killed in 12 days in Mariupol bodies being buried in mass graves amid Russian invasion in Ukraine news in Hindi
मारियुपोल में भयावह हो गए हैं हालात - फोटो : twitter/PromoteUkraine

विस्तार

यूक्रेन में मानवीय स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और मारियुपोल में तो तबाही जैसे हालात हैं। युद्ध की शुरुआत होने के बाद से रूस के हमलों में 1500 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। यहां की एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में सामूहिक रूप से कब्रों में दफन किए जा रहे नागरिकों के शव दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन


यूक्रेन के एक सामाजिक कार्यकर्ता वोलोदिमिर बिकोव्स्की कहते हैं कि मैं केवल इतना चाहता हूं कि यह सब समाप्त हो जाए। मैं नहीं जानता की कौन सही है और होन दोषी है। मैं नहीं जानता कि यह युद्ध किसने शुरू किया, लेकिन इसे खत्म होना चाहिए। बिकोव्स्की शवों को दफनाने में स्थानीय अधिकारियों की मदद कर रहे हैं। 
विज्ञापन


रूस के हमले का सामना कर रहे यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने ट्विटर पर यह तस्वीर पोस्ट करने हुए लिखा कि मारियुपोल हमारे गृह का अब तक की सबसे खराब मानवीय तबाही का सामना कर रहा है। यहां पिछले 12 दिनों में 1582 नागरिकों की मौत हो चुकी है, इन्हें इस तरह सामूहिक रूप से दफन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कुलेबा ने आगे लिखा कि यूक्रेन की सेना को हराने में असफल रहने पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आम नागरिकों पर बम बरसा रहे हैं, मानवीय सहायता को रोक रहे हैं। हमें रूस के युद्ध अपराधों को रोकने के लिए विमानों की आवश्यकता है। बता दें कि मारियुपोल में बिजली और पानी की आपूर्ति कट चुकी है। रूसी हमलों में इमारतें, अस्पताल, घर तबाह हो चुके हैं।

रूस के राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख मिखाइल मिजिंत्सेव का कहना है कि दुर्भाग्य से यूक्रेन में मानवीय स्थिति तेजी से बिगड़ती जा रही है। कुछ शहरों में यह भयावह अनुपात तक पहुंच गई है। बता दें कि रूस ने यूक्रेन पर हमले की शुरुआत 24 फरवरी को की थी। 


इस युद्ध के चलते भीषण शरणार्थी संकट खड़ा हो गया है और सैकड़ों आम नागरिकों की जान जा चुकी है। उधर, यूक्रेन का दावा है कि अब तक इस युद्ध में रूस के 12,000 से अधिक सैनिक मारे जा चुके हैं। रूस के इस अकारण हमले का पश्चिमी देशों ने सख्त विरोध किया है और रूस के खिलाफ ऐतिहासिक रूस से सख्त प्रतिबंध लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed