फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   14 year old boy will be tried as an adult for allegedly stabbing teen girl 114 times

फ्लोरिडा: 14 साल के लड़के ने 114 बार लड़की के शरीर में मारा चाकू, व्यस्क अदालत में चलेगा मुकदमा

Sun, 30 May 2021 01:33 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 30 May 2021 01:33 PM IST
सार

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक 14 साल के लड़के ने 13 साल की लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। लड़के ने लड़की के शरीर में 114 बार चाकू से वार किया और मौके पर ही लड़की की मौत हो गई।

विज्ञापन
14 year old boy will be tried as an adult for allegedly stabbing teen girl 114 times
14 साल के लड़के ने लड़की पर चाकू से किया वार - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिका के फ्लोरिडा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 14 साल के लड़के ने एक 13 साल की लड़की की चाकू से हमला करके हत्या कर दी। इस नाबालिग लड़के पर अब व्यस्क के तौर पर मुकदमा चलाया जाएगा। आरोपी लड़के एडन फूसी ने 13 साल की चीयरलीडर बेली की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन


ऐसा बताया जा रहा है कि लड़के ने लड़की के शरीर पर 114 बार चाकू से वार किया, जिसके बाद लड़की की मौत हो गई। इस लड़की का शव महीने की शुरुआत में पूर्वोत्तर फ्लोरिडा के जंगल में मिला था। अदालत के रिकॉर्ड के मुताबिक, सेंट जॉन्स काउंटी में स्टेट अटॉर्नी के कार्यालय ने गुरुवार को ग्रैंड जूरी के जरिए लड़के को प्रथम श्रेणी की हत्या के आरोप में आरोपी करार दिया है। 
विज्ञापन


वहीं एडन फूसी के मामले को किशोर से व्यस्क अदालत में शिफ्ट करने के लिए एक नोटिस दायर किया है। ऐसा माना जा रहा है कि फूसी को आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। वहीं राज्य के अटॉर्नी आरजे लारिजा का कहना है कि फूसी का मामला व्यस्क अदालत को देना ना केवल सही थी लेकिन एकमात्र विकल्प था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जांचकर्ताओं ने जानकारी दी कि फूसी ने कई दोस्तों को भी बताया कि उसने किसी को मारने की योजना बनाई है लेकिन बेली को मारना चाहता था, ये स्पष्ट नहीं था। बेली को आखिरी बार नौ मई को देखा गया था, उसके बाद से बेली के माता-पिता ने अपनी बेटी को नहीं देखा। इसके बाद फूसी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 


जांचकर्ता ने रिपोर्ट में बताया कि लड़की का शव लड़के के घर के पास मिला। रिपोर्ट में कहा गया कि एक गोताखोर दल को पास के तालाब में एक चाकू मिला, जिसे जांचकर्ता का मानना है कि ये उसी हत्या का हथियार है। हालांकि सीसीटीवी के मुताबिक, नौ मई को बेली को आखिरी बार फूसी के साथ देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed