{"_id":"5de50a348ebc3e54fe125683","slug":"14-people-dead-in-attack-on-burkina-faso-church","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के चर्च में हमला, 14 लोगों की मौत, कई घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के चर्च में हमला, 14 लोगों की मौत, कई घायल
Mon, 02 Dec 2019 06:27 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 02 Dec 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में एक गिरजाघर (चर्च) में रविवार को हुए हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। यहां श्रद्धालुओं को निशाना बना कर इस साल कई हमले किए गए हैं। एक सरकारी बयान में कहा गया कि नाइजर से लगती पूर्वी सीमा के पास हैनतोकुउरा शहर में रविवार की प्रार्थना के दौरान हथियारों से लैस अज्ञात लोगों ने‘प्रोटेस्टेंट’ गिरजाघर पर हमला किया।
विज्ञापन
बयान में कहा गया, ‘दुर्भाग्य से इस हमले में 14 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए।’ सुरक्षा सूत्र ने बताया कि सैनिक, हमलावरों की तलाश कर रहे हैं। हमलावर घटना को अंजाम देकर स्कूटर से फरार हो गए थे। गौरतलब है कि इस पश्चिमी अफ्रीकी देश में फरवरी से ईसाई समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले हुए हमलों में 21 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन