फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   14 Indian-origin MPs elected in UK election, three faces is new

ब्रिटेन में भारतीय मूल के उम्मीदवारों ने बजाया जीत का डंका, 14 सांसद चुने गए

Sat, 14 Dec 2019 02:22 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 14 Dec 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
14 Indian-origin MPs elected in UK election, three faces is new
ब्रिटेन में चुनाव

ब्रिटेन के आम चुनाव में कंजरवेटिव और लेबर दोनों ही प्रमुख पार्टियों से भारतीयों ने अपना डंका बजाया है। दोनों सियासी दलों के 14 भारतवंशी सांसदों ने अपनी सीट बरकरार रखी है। कंजरवेटिव पार्टी और लेबर पार्टी को 7-7 भारतीय मूल के सासंद चुने गए। चुनाव में पहली बार जीत हासिल करने वाले नेताओं में भारतीय मूल के तीन चेहरे हैं। इसमें दो कंजरवेटिव पार्टी से और एक लेबर पार्टी से हैं।

विज्ञापन

कंजरवेटिव पार्टी में दो और लेबर पार्टी में एक नया भारतीय चेहरा

ब्रेग्जिट को अंजाम तक पहुंचाना है
कंजरवेटिव पार्टी की क्लेयर काउटिन्हो ने जीत हासिल करने के बाद कहा कि यह वक्त ब्रेग्जिट को अंजाम तक पहुंचाना है। जनता को उसके जनादेश के लिए धन्यवाद। क्लेयर को 35,624 वोट में से 24,040 वोट मिले हैं। काउटिन्हो मूल रूप से गोवा की रहने वाली हैं।

विज्ञापन


मुझपर भरोसा करने के लिए धन्यवाद
कंजरवेटिव पार्टी के गगन मोहिंद्रा ने हर्टफोर्डशर साउथ वेस्ट सीट से जीत हासिल करने के बाद कहा कि सभी का धन्यवाद जिन्होंने मुझपर भरोसा किया। मैं सभी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा जिन्होंने एक नए ब्रिटेन के लिए मतदान किया। गगन को 30,327 में से 14,408 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमसब एकसाथ लेबर पार्टी का भविष्य ठीक करेंगे
लेबर पार्टी के स्टॉकपोर्ट सीट से उम्मीदवार नवेंद्रु मिश्रा ने 10 हजार वोटों से जीत हासिल की है। जीत हासिल करने के बाद नवेंद्रु मिश्रा ने कहा कि पिछले कई दशक से क्षेत्र के लोग कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे थे। हम सब साथ मिलकर स्टॉकपोर्ट और लेबर पार्टी का भविष्य बेहतर करेंगे।

कंजरवेटिव पार्टी में पांच भारतीय चेहरे जिन्होंने बरकरार रखी अपनी सीट

ब्रेग्टिज को पूरा करना ही लक्ष्य
गृहमंत्री प्रीती पटेल ने एसेक्स के विहटम संसदीय क्षेत्र से जीत दर्ज की हैं। इन्हें 32,876 वोट में से 24,082 वोट मिले हैं। जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने कहा कि ब्रेग्जिट को पूरा करना ही हमारा लक्ष्य है और हम अब उसको लेकर आगे बढ़ेंगे।

इंफोसिस के सह-संस्थापक के दामाद जीते
इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद और ब्रिटेन सरकार में चीफ सेक्रेटरी ऑफ ट्रेजरी ऋषि सुनक ने भी जबरदस्त जीत हासिल की। उन्हें कुल पड़े 36,693 वोट में से 27,210 वोट मिले हैं।

आगरा के आलोक शर्मा भी जीते
आलोक शर्मा मूल रूप से आगरा के रहने वाले हैं। इन्होंने रीडिंग वेस्ट से जीत दर्ज की है। इन्हें कुल 24,393 वोट मिले हैं। आलोक पिछली सरकार में सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 2010 में कंजरवेटिव पार्टी की तरफ से रीडिंग वेस्ट सीट से सांसद चुने गए थे।

गोवा की सुएला ब्रेवरमैन भी जीतीं
गोवा मूल की सुएला ब्रेवरमैन ने फेयरहम सीट से जीत हासिल की है। इन्हें 36,459 में से 26,086 वोट मिले हैं। जीत हासिल करने के बाद इन्होंने मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए अपने वादों को पूरा करने की बात कही है।

चार साल की उम्र में गए थे ब्रिटेन
शैलेष वारा ने नॉर्थ वेस्ट कैंब्रिजशायर सीट से जीत हासिल की है। वारा कंजरवेटिव पार्टी के पूर्व अध्यक्ष भी हैं। इनके माता-पिता गुजराती थे और इनका जन्म युगांडा में हुआ था। 1964 में चार साल की उम्र में परिवार के साथ ब्रिटेन गए और वहीं के होकर रह गए।

लेबर पार्टी के छह भारतीय मूल के सांसद जिन्होंने बचाई सीट    

भारतीय मूल की महिला प्रत्याशी को हराया
तनमनजीत सिंह धेसी पहले पगड़ीधारी सांसद हैं। इन्होंने भारतीय मूल की ही कंवल गुर गिल को हराकर दोबारा साउथ-ईस्ट इंग्लैंड, एजबेस्टेन से अपनी सीट पक्की की है।

सड़क पर रहने वाले बच्चों का जीवन सुधारा
प्रीत कौर गिल पिछले चुनाव में जीत हासिल कर संसद पहुंचने वाली पहली सिख महिला थीं। इस बार भी इन्होंने बर्मिंघम एडबास्टन सीट को 21,217 वोटों से अपने नाम किया है। इजराइल और भारत में सड़क पर रहने वाले बच्चों का जीवन सुधारने के लिए भी इन्होंने काम किया है।

तीन भाषाओं के जानकार वरिष्ठ सांसद
भारतीय मूल के ब्रितानी नागरिक सांसद वीरेंद्र शर्मा ने भी एलिंग साउथ हॉल सीट से जीत दर्ज की है। इनका जन्म 1947 में भारत में हुआ था। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है। ये तीन भाषाएं पंजाबी, हिंदी और ऊर्दू के जानकार हैं। पहली बार इस सीट ये 2007 में चुने गए थे।

पति दीपक ने दिया पूरा साथ
लिसा नैंडी ने भी विगन सीट 21,042 वोटों से जीत ली हैं। इनका जन्म मैनचेस्टर में हुआ था। इनके पिता ल्यूज नैंडी लिबरल पार्टी के सांसद थे। इन्होंने भारतीय मूल के दीपक नैंडी से शादी की जो मूल रूप से कोलकाता के रहने वाले हैं। चुनाव में जीत का श्रेय अपनी मेहनत के साथ दीपक को दिया है।

2011 में पहली बार पहुंची थीं संसद
भारतीय मूल की सीमा मल्होत्रा ने भी फेल्थम और हेस्टन सीट को 24,876 वोटों से जीत हासिल की है। इनके पिता का नाम सुशील कुमार मल्होत्रा और मां का नाम ऊषा मल्होत्रा है। 2011 में पहली बार उपचुनावों के बाद संसद पहुंची थीं।

बहन ने पद छोड़ा तो दूसरी बहन जीती
वलेरी वाज मूल रूप से गोवा की हैं। इन्होंने भी वालसॉल साउथ सीट को 20,872 वोटों से जीत लिया है। इन्होंने कंजरवेटिव पार्टी के भारतीय मूल की उम्मीदवार गुरजीत बेन्स को हरा दिया। इनकी बहन कीथ वाज का नाम स्कैंडल में सामने आया था जिसके बाद उन्होंने चुनाव से ऐन पहले पद छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed