फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   135 killed in Bangladesh Violence six police stations vandalised party leaders house and offices set on fire

Bangladesh Violence: शेख हसीना के इस्तीफे के दिन कैसे हुई 135 की मौत? उनकी पार्टी के नेताओं का क्या हाल, जानें

Tue, 06 Aug 2024 09:42 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: बशु जैन Updated Tue, 06 Aug 2024 09:42 AM IST
सार

उपद्रवियों ने अस्पताल, होटल और सड़कों पर आगजनी की। इसके अलावा शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के सांसदों और नेताओं के घरों में तोड़फोड़ की गई। कई जिलों में तो आवामी लीग के नेताओं की हत्या कर दी गई। हिंसा के बाद पूरे देश में अराजकता और अशांति का माहौल है।

विज्ञापन
135 killed in Bangladesh Violence six police stations vandalised party leaders house and offices set on fire
बांग्लादेश में हिंसा - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश आरक्षण के विरोध में फैली हिंसा और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बीच सोमवार को 135 लोगों की मौत हो गई। उपद्रवियों ने अस्पताल, होटल और सड़कों पर आगजनी की। इसके अलावा शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग के सांसदों और नेताओं के घरों में तोड़फोड़ की गई। कई जिलों में तो अवामी लीग के नेताओं की हत्या कर दी गई। हिंसा के बाद पूरे देश में अराजकता और अशांति का माहौल है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस और उपद्रवियों के बीच हुई गोलीबारी में ढाका के बाहर सावर और धामराई इलाकों में 18 लोगों की मौत हो गई। जबकि आंसू गैस के गोले चलने और गोलीबारी में 50 लोग घायल हो गए। उत्तरा इलाके में पुलिस स्टेशन से प्रदर्शनकारियों पर हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। गोलीबारी से गुस्साए लोगों ने पुलिस स्टेशन को घेरकर उसमें आग लगा दी। ढाका के अलग-अलग अस्पतालों ने 78 लोगों की मौत की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


वहीं हबीगंज में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 100 लोग घायल हुए। तंगेल में दो और धनबारी में पुलिस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा 40 लोग घायल हो गए। वहीं लक्ष्मीपुरा इलाके में हुई हिंसा में 11 लोगों की मौत हुई। जबकि 35 लोग घायल हुए। सात लोगों के शव पूर्व जुबो लीग के नेता के घर के सामने मिले। कुश्तिया में एक किशोर समेत छह लोगों की मौत हो गई। सतखीरा में तीन लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवामी लीग के महासचिव के होटल में आगजनी, आठ लोगों की मौत

जेस्सोर में आवामी लीग के महासचिव शाहीन चकलादार के होटल में आग लगा दी गई। इसमें आठ लोग जलकर मर गए और 84 लोग झुलसकर घायल हो गए। दो मृतकों की पहचान चयन (20) और सैजान हुसैन (19) के रूप में हुई। इसके अलावा चित्तमोर में एक होटल में आग लगा दी गई। इसका फर्नीचर जलकर खाक हो गया। खुलना में अवामी लीग के अध्यक्ष जीएम मोहसिन रजा, उनके ड्राइवर आलमगीर और निजी सहायक मोफिजुल इस्लाम की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। 

पूर्व मेयर को जलाकर मार डाला
बांग्लादेश में उपद्रवी इतने उग्र हो गए कि बारिसल में पूर्व मेयर और आवामी लीग के अध्यक्ष सेर्नियाबत सादिक अब्दुल्ला को जलाकर मार दिया गया। इसके अलावा दो और लोगों को आग लगा दी गई। गाजीपुर के सफीपुर में उपद्रवियों पर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के जवानों ने गोलीबारी की। इसमें छह लोग घायल हुए। इसके अलावा गाजीपुर में अंसार के दो सदस्यों की गोलीबारी में मौत हो गई। उपद्रवियों ने अंसार-वीडीपी अकादमी पर हमला किया। इसमें 100 लोग घायल हो गए। 

सांसद-मंत्री के घरों में की तोड़फोड़, लगाई आग

उपद्रवियों ने आवामी लीग पार्टी के सांसद, मंत्री के घरों और पुलिस स्टेशनों में आग लगा दी। इसके अलावा नौगांव में उपद्रवियों ने खाद्य मंत्री साधन चंद्र मजूमदार के आवास पर तोड़फोड़ और आगजनी की। नरैल में सांसद मशरफे मुर्तजा के घर में तोड़फोड़ की गई। यहां आवामी लीग के कार्यालय में आग लगा दी गई  और अध्यक्ष सुभाषचंद्र बोस के घर में तोड़फोड़ की गई। नारायण गंज में सांसद शमीम उस्मान और अवामी लीग के कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। कोमिला में सांसद बहाउद्दीन बहार के घर में आग लगा दी गई। चटगांव में जुबो लीग के नेता हेलाल अकबर बाबर, वार्ड नंबर 10 की पार्षद निचार उद्दीन के घर पर हमला किया गया। शहर अवामी लीग के उपाध्यक्ष अल्ताफ हुसैन और पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। सांसद एबीएम फजले करीब चौधरी के घर में आग लगाई गई।

शेरपुर जेल से 500 कैदी जेल से भागे, पुलिस स्टेशनों में लगाई आग
उपद्रवियों ने जिला जेल में घुसकर 500 कैदियों को जेल से भगा दिया। यहां भीड़ ने जुलूस निकाला। इसके अलावा चटगांव समेत छह पुलिस स्टेशन पर हमला किया गया। यहां उपद्रवियों ने आग लगा दी। भीड़ ने चटगांव, पटेंगा, ईपीजेड, कोतवाली, अकबर शाह और पहाड़ाली पुलिस स्टेशन पर हमला किया गया। हमलों में पुलिसकर्मी घायल हो गए। दामपारा में पुलिस आयुक्त कार्यालय और चटगांव में सेंट्रल जेल पर हमला किया गया। उपद्रवियों ने कोनाबारी और बसन पुलिस स्टेशन पर भी हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed