फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   13-year-old Indian-origin Yoga prodigy wins gold in Europe

UK: भारतीय मूल के 13 वर्षीय ईश्वर शर्मा बने चैंपियन, योग की विलक्षण प्रतिभा से स्वीडन में जीता स्वर्ण पदक

Sat, 25 Nov 2023 03:48 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 25 Nov 2023 03:48 AM IST
सार

अपने पिता डॉ. विश्वनाथ के साथ, ईश्वर ब्रिटेन में योग और इसके कई लाभों के बारे में प्रचार करने के लिए IYoga Solutions चलाते हैं।

विज्ञापन
13-year-old Indian-origin Yoga prodigy wins gold in Europe
Indian-origin Yoga prodigy wins gold in Europe - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के 13 वर्षीय भारतीय मूल के ईश्वर शर्मा ने यूरोपीय योग खेल चैम्पियनशिप में योग की विलक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन कर स्वीडन में एक और स्वर्ण पदक हासिल किया। केंट के सेवेनओक्स के ईश्वर ने तीन साल की उम्र में अपने पिता को देखकर योग का अभ्यास करना शुरू किया था। वे पहले भी कई विश्व योग चैंपियनशिप जीत चुके हैं।

विज्ञापन


कोविड में किया था 14 देशों में बच्चों के लिए दैनिक कक्षाओं का संचालन
पिछले सप्ताहांत उन्होंने स्वीडन के माल्मो में अंतरराष्ट्रीय योग स्पोर्ट्स फेडरेशन की ओर से आयोजित यूरोपीय प्रतियोगिता में लड़कों के 12-14 आयुवर्ग में यूरोप कप 2023 जीता। उनके परिवार ने कहा कि ईश्वर को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए योग का संदेश फैलाने का शौक है। इसके पहले ईश्वर ने कोविड लॉकडाउन के दौरान 14 देशों में 40 बच्चों के लिए दैनिक योग कक्षाओं का संचालन किया था। इसके लिए उन्हें तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पॉइंट्स ऑफ लाइट पुरस्कार से सम्मानित किया था।
विज्ञापन


जॉनसन ने शर्मा को लिखे 2021 के एक व्यक्तिगत पत्र में कहा था, 'आपने लॉकडाउन के दौरान विश्व स्तर पर सैकड़ों बच्चों के लिए योग का आनंद पहुंचाया है। मैं विशेष रूप से यह सुनकर प्रेरित हुआ कि आपने किस प्रकार विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को उस गतिविधि का आनंद लेने में मदद की है, जिसका आप आनंद लेते हैं और उसमें उत्कृष्टता प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि उन्होंने योग के प्रति अपने योगदान के लिए पांच विश्व चैंपियनशिप और हाउस ऑफ लॉर्ड्स में ब्रिटिश सिटीजन यूथ अवार्ड जीता है। अपने पिता डॉ. विश्वनाथ के साथ, ईश्वर ब्रिटेन में योग और इसके कई लाभों के बारे में प्रचार करने के लिए IYoga Solutions चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed