{"_id":"5e0faa238ebc3e87a10e07d8","slug":"13-year-old-indian-origin-girl-sucheta-satish-living-in-dubai-won-prodigy-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में रहने वाली 13 साल की भारतीय लड़की ने जीता प्रोडिजी अवॉर्ड","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुबई में रहने वाली 13 साल की भारतीय लड़की ने जीता प्रोडिजी अवॉर्ड
Sat, 04 Jan 2020 02:24 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 04 Jan 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
सुचेता सतीश
- फोटो : Youtube
दुबई में रहने वाली भारतीय मूल की 13 साल की लड़की सुचेता सतीश ने शुक्रवार को ‘100 ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवॉर्ड’ जीता। सुचेता 120 भाषाओं में गाना गा सकती है। खलीज टाइम्स के मुताबिक, सुचेता को दुबई इंडियन हाईस्कूल की कोकिला के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन
उसने गायन श्रेणी में जीत हासिल की है। यह अवॉर्ड नृत्य, संगीत, कला, लेखन, अभिनय, मॉडलिंग, विज्ञान, नवाचार, खेल आदि में बच्चों की प्रतिभा को सामने लाने का मंच है। यह पुरस्कार डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन और एआर रहमान द्वारा समर्थित है।
विज्ञापन