फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   1200 YEAR-OLD MOSQUE UNCOVERED IN BEDOUIN CITY IN SOUTHERN ISRAEL

वैज्ञानिकों की दुर्लभ खोज, इजरायल में मिली 1200 साल पुरानी मस्जिद

Sat, 20 Jul 2019 03:12 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,तेल अवीव Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 20 Jul 2019 03:12 AM IST
विज्ञापन
1200 YEAR-OLD MOSQUE UNCOVERED IN BEDOUIN CITY IN SOUTHERN ISRAEL

आर्मिस्टिक समझौते के मुताबिक 1949 में 20,770 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में भले ही यहूदी बहुल इजरायल बसा दिया गया हो लेकिन यहां से निकल रही पुरातात्विक वस्तुएं अब भी बताती हैं कि पुरातन काल में यहां मुस्लिम और ईसाई सभ्यताएं भी पनपी हैं। यहां नेगेव रेगिस्तान में हाल ही में 1200 साल पुरानी मस्जिद मिली है जिसका इस्तेमाल उस समय के किसान करते रहे होंगे।

विज्ञापन


पुरातत्वविदों का दावा है कि दक्षिणी इजरायल में हजारों साल पुरानी यह मस्जिद अरबी बिदुएन जनजातियों के शहर रहात के पास मिली है। यहां उत्खनन की जिम्मेदारी संभाल रहे पुरातात्विक निर्देशक जॉन सेलिगमैन और शाहर जुर ने बताया कि सातवीं और आठवीं शताब्दी की यह छोटे आकार वाली शहरी मस्जिद विश्व के भीतर एक दुर्लभ खोज है।
विज्ञापन


ऐसा इसलिए क्योंकि किसी समय नेगेव रेगिस्ताव में बिदुएन जनजाति की आबादी अब बहुत ही कम रह गई है। जबकि एक समय में यह जनजाति इस इलाके के शहरी किसानों की सबसे ताकतवर जाति हुआ करती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मक्का की दिशा में है प्रार्थना स्थल का आकार

करीब 1200 साल पुरानी यह मस्जिद एक आयताकार इमारत है जिसका ऊपरी सिरा खुला हुआ है। इसमें बना प्रार्थना स्थल आकार में गोल होने के साथ-साथ मक्का की दिशा में है, जहां की तरफ मुंह करके इबादत की जाती होगी। अनुमान है कि इसका इस्तेमाल उस वक्त किसान करते होंगे। इस इलाके में मस्जिद जैसी कोई संरचना पहली बार ही मिली है जो इजरायल की अब तक की सबसे पुरानी ज्ञात मस्जिदों में से एक है।

घरों में बैठक, आंगन, रसोई, भंडारगृह भी मिले

इस खुदाई में घरों के अंदर बैठक कक्ष, आंगन, भंडार कक्ष और रसोई घर भी मिले हैं। भोजन पकाने के लिए आग जलाई जलाने वाली कुछ जगहों के बारे में भी पुरातत्वविदों को पता चला है। यहां की आग रसोई घरों में ले जाई जाती थी। इसके साथ ही यहां एक खेत भी मिला है जिसके छठी या सातवीं शताब्दी के होने का अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed