{"_id":"5f57feae791747310d7eda87","slug":"12-people-died-due-to-stone-collapse-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक में पत्थर खदान ढहने से 12 लोग जिंदा दफन, कुल 22 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक में पत्थर खदान ढहने से 12 लोग जिंदा दफन, कुल 22 की मौत
Wed, 09 Sep 2020 03:29 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 09 Sep 2020 03:29 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के जियारत घर पर्वतीय इलाके में सोमवार रात को संगमरमर पत्थर की एक खदान की छह यूनिट ढह जाने से लुढ़ककर गिरे विशालकाय बोल्डरों के नीचे दबकर 12 लोग जिंदा दफन हो गए, जबकि 10 अन्य की अस्पताल में मौत हो गई। इस हादसे में दर्जनों लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा खैबर पख्तूनवा की राजधानी पेशावर से करीब 85 किलोमीटर दूर अफगानिस्तान सीमा के करीब मोहम्मद जिले के सफी कस्बे में हुआ। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां कई की हालत गंभीर है। मृतकों में ज्यादातर मजदूर हैं।
विज्ञापन
मोहम्मद जिले के पुलिस चीफ मोहम्मद तारिक हबीब ने मलबे में कई अन्य लोगों के दबे होने की संभावना जताई है। बचाव अभियान जारी है।