{"_id":"5fac52fa9244ab6c6b76b2f0","slug":"12-billionaires-in-national-assembly-of-pakistan-many-landlord-and-capitalists-in-342-seats-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: नेशनल असेंबली में 12 अरबपति, 342 सीटों वाली संसद में जमींदार और पूंजीपतियों की भरमार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: नेशनल असेंबली में 12 अरबपति, 342 सीटों वाली संसद में जमींदार और पूंजीपतियों की भरमार
Thu, 12 Nov 2020 04:05 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 12 Nov 2020 04:05 AM IST
विज्ञापन
बिलावल भुट्टो (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्यों में से 12 अरबपति हैं जिनमें पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो भी शामिल हैं। मीडिया में बुधवार को प्रकाशित खबर में यह जानकारी सामने आई। खबर के अनुसार अरबपति सांसदों के अलावा ज्यादातर सदस्य बेहद अमीर हैं जिन्होंने शेयर बाजार में निवेश करने के साथ ही देश और विदेश में ढेर सारी संपत्ति अर्जित की है।
विज्ञापन
डॉन अखबार की खबर के मुताबिक, अमीर सांसदों में मुख्यधारा की सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेता शामिल हैं। पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग द्वारा जारी 2019 में सांसदों की संपत्ति के ब्यौरे का हवाला देते हुए खबर में कहा गया कि पाकिस्तान की 342 सीटों वाली नेशनल असेंबली में जमींदार और पूंजीपतियों की भरमार है।
विज्ञापन
खबर के अनुसार, ज्यादातर पाकिस्तानी सांसदों के पास कई एकड़ जमीन है और उन्होंने प्रतिभूति, शेयर और औद्योगिक इकाइयों में निवेश कर रखा है। नेशनल असेंबली के 342 में से 12 सदस्यों ने बताया है कि उनके पास एक अरब रुपये से अधिक की संपत्ति है। खबर के अनुसार अरबपति सांसदों में से पांच पंजाब के हैं, पांच खैबर पख्तूनख्वा के और दो सिंध के हैं। अरबपतियों सांसदों में सत्ताधारी दल पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के भी सदस्य शामिल हैं जो कि प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी है।
विज्ञापन
इमरान के पास चार बकरियां व 7.75 करोड़ नगद
इमरान खान के पास आठ करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है, जिसमें बानी गाला का 300 कनाल का विला शामिल नहीं है जिसे वह उपहार में मिला हुआ बताते हैं। लाहौर के घर समेत लगभग छह सौ एकड़ की कृषि और गैर कृषि भूमि को खान पुश्तैनी जायदाद बताते हैं। खान के पास दो लाख रुपये मूल्य की चार बकरियां हैं और उनके पास कोई वाहन नहीं है। उनके पास 7.75 करोड़ रुपये नकद और बैंक खाते में हैं।
बिलावल के पास 30 लाख रुपये के हथियार भी
पीपीपी के अध्यक्ष और बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी के पास पाकिस्तान से अधिक संपत्ति यूएई में है। उनके पास दुबई स्थित दो विला में हिस्सेदारी है, लेकिन उनकी कीमत नहीं बताई गई है। जरदारी की कुल संपत्ति डेढ़ अरब रुपये से कुछ ज्यादा है। उनके पास पाकिस्तान में 19 संपत्तियां हैं जिनमें 200 एकड़ से अधिक की भूमि शामिल है। जरदारी के पास तीस लाख रुपये मूल्य के हथियार भी हैं।