{"_id":"5f1468d48ebc3e63e3292829","slug":"11-year-old-indian-girl-sets-world-record-in-dubai-100-poses-of-yoga-in-few-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 वर्षीय भारतीय लड़की ने दुबई में बनाया विश्व रिकॉर्ड, चंद मिनटों में किए योग के 100 आसन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
11 वर्षीय भारतीय लड़की ने दुबई में बनाया विश्व रिकॉर्ड, चंद मिनटों में किए योग के 100 आसन
Sun, 19 Jul 2020 09:07 PM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 19 Jul 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
समृद्धि कालिया
- फोटो : UAE forsan twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई में रहनी वाली भारतीय मूल की 11 वर्षीय समृद्धि कालिया ने योगासन के साथ विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। समृद्धि ने एक छोटी जगह पर कुछ ही मिनट के भीतर योग के 100 अलग-अलग आसान किए। यह समृद्धि का कुल तीसरा और पिछले एक महीने में दूसरा विश्व रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
समृद्धि ने बृहस्पतिवार को दुबई के विश्व प्रसिद्ध बुर्ज खलीफा में एक छोटी सी जगह पर सबसे तेज योग के 100 आसन कर विश्व रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। उन्होंने मात्र तीन मिनट और 18 सेकंड में यह कीर्तिमान अपने नाम किया।
विज्ञापन
समृद्धि ने कुछ हफ्तों पहले ही एक छोटे से बॉक्स के अंदर एक मिनट में लगभग 40 उन्नत योग आसन करने का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दूसरा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
विज्ञापन
उन्हें योग के क्षेत्र में बेहतरीन उपलब्धियों के लिए जनवरी 2020 में प्रवासी भारतीय दिवस पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।
समृद्धि के पिता सिद्धार्थ कालिया ने बताया कि वे छह साल की उम्र से ही योग सीख रही है। इस क्षेत्र में उसकी रुचि ने उसे न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी जीत हासिल कर उच्चतम स्तर तक पहुंचने में मदद की है।