फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   11 People dead and 22 injured in China due to earthquake

चीन के सिचुआन प्रांत में भूकंप के तेज झटके, 11 लोगों की मौत, 122 घायल

Tue, 18 Jun 2019 10:14 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Tue, 18 Jun 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
11 People dead and 22 injured in China due to earthquake
चीन में भूकंप - फोटो : social media

चीन के सिचुआन प्रांत में भूकंप आने से 11 लोगों की मौत हो गई है और 122 लोग घायल हुए हैं। भूकंप सोमवार के बाद से दो बार आ चुका है। ये जानकारी स्थानीय मीडिया द्वारा दी गई है।


loader

चाइना अर्थक्वेक सेंटर (सीईएनसी) के मुताबिक 5.3 मैग्नीट्यूड की तीव्रता से दूसरा भूकंप मंगलवार सुबह आया। इससे पहले सोमवार रात 6.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप यिबिन शहर के चांगिंग काउंटी में आया था। पूरे प्रांत से मौत और लोगों के घायल होने की खबर आ रही हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यिबिन शहर के लोगों का कहना है कि भूकंप आने के बाद आधे घंटे तक उन्हें भूकंप के हल्के झटके महसूस होते रहे हैं।

यहां के लोगों का कहना है कि भूकंप आने के तुरंत बाद वह घरों के कोनों में चले गए लेकिन जब इसकी तीव्रता बढ़ी तो सभी घरों के बाहर निकल गए। प्रांतीय राजधानी चेंग्दु में अर्ली वॉर्निंग सिस्टम ने भूकंप आने से एक मिनट पहले लोगों को सतर्क किया। इसके एक मिनट बाद लोगों ने तीव्रता से आए भूकंप के झटके महसूस किए।

आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय और आपातकालीन प्रबंधन के प्रांतीय विभागों ने भी तुरंत संज्ञान लिया। मंत्रालय ने बचाव और आपदा राहत के लिए प्रभावित क्षेत्रों में एक कार्य दल भेजा है। स्थानीय मीडिया के अनुसार सरकार की ओर से प्रभावित इलाकों के लिए 5 हजार टेंट, 10 हजार पलंग और 20 हजार रजाई की व्यवस्था की गई है।

मंत्रालय का कहना है कि बचाव के लिए 63 फायर टेंडर और 302 दमकलकर्मी भेजे गए। बताया जा रहा है कि यहां एक होटल भूकंप आने से गिर गया। कई प्रमुख हाईवे पर भी क्रैक आ गया है। इस कारण से कई हाईवे को बंद भी कर दिया गया है। कई इलाकों में बारिश और भूकंप के कारण संचार सुविधाएं भी प्रभावित हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed