फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   11 more died of infection in Shanghai and lockdown extended to 26

चीन में कोरोना: शंघाई में संक्रमण से 11 और मरे, लॉकडाउन 26 तक बढ़ा

Sat, 23 Apr 2022 02:30 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 23 Apr 2022 02:30 AM IST
सार

शंघाई में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 17,629 नए मामले आए जो एक दिन पहले आए मामलों से 4.7 फीसदी कम है।

विज्ञापन
11 more died of infection in Shanghai and lockdown extended to 26
दुनिया में कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चीन के शंघाई में पिछले एक दिन में कोविड-19 से 11 और मरीजों की मौत के बाद बढ़ते जन आक्रोोश की खबरों के बीच शहर में लॉकडाउन 26 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। 2.6 करोड़ की आबादी वाले शंघाई में कोरोना की मौजूदा लहर के दौरान मृतक संख्या बढ़कर 36 हो गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, शहर में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 17,629 नए मामले आए जो एक दिन पहले आए मामलों से 4.7 फीसदी कम है। एक मार्च के बाद से शहर में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,43,500 हो गई है।
विज्ञापन


हांगकांग स्थित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की शुक्रवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक, देशभर में कोविड-19 के 30,813 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शंघाई में हालातकाफी खराब हैं। शहर में लगातार चौथे सप्ताह लॉकडाउन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन में एक मरीज 505 दिनों तक रहा कोरोना संक्रमित
ब्रिटेन में बेहद कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाला एक मरीज करीब डेढ़ साल तक कोरोना वायरस से संक्रमित रह चुका है। वैज्ञानिकों ने बताया, अभी यह कह सकते कि क्या यह सबसे लंबे वक्त तक कोविड-19 से संक्रमित रहने का मामला है क्योंकि सभी लोगों के संक्रमण की जांच नहीं की गई है।

एक संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. ल्यूक ब्लैगडन स्नेल ने कहा कि 505 दिन होने पर यह निश्चित तौर पर सबसे लंबे समय तक संक्रमण का मामला लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed