{"_id":"5ce218fdbdec22070c090b41","slug":"11-killed-in-shooting-at-bar-in-north-brazil","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील के बार में गोलीबारी से 11 लोगों की मौत, मास्क पहनकर आए थे हमलावर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्राजील के बार में गोलीबारी से 11 लोगों की मौत, मास्क पहनकर आए थे हमलावर
Mon, 20 May 2019 09:04 AM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Mon, 20 May 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File Photo
ब्राजील के उत्तरी हिस्से में स्थित एक बार में हुई गोलीबारी से 11 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि कम से कम सात बंदूकधारियों ने गोलीबारी की। इन सभी ने चेहरे पर मास्क पहना हुआ था।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
ये घटना रविवार को ब्राजील के बेलेम शहर में हुई है। उत्तरी पैरा स्टेट के नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुसार, बेलेम शहर के एक बार में हुए इस हमले में 11 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि गोलीबारी के पीछे के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। हमलावर मौके से फरार हो गए थे। लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि एक हमलावर पकड़ा गया है। जो कि घायल है।
वहीं घायलों में छह महिलाएं और पांच पुरुष हैं। जी1 वेबसाइट के अनुसार, सातों हमलावर मोटरसाइकल और तीन कारों से बार में पहुंचे थे। हमले के बाद सभी फरार हो गए।
मार्च के आखिर में संघीय सरकार ने बेलेम में नेशनल गार्ड के सैनिकों को भी 90 दिनों के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए भेजा था।
आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि ब्राजील में 2017 में रिकॉर्ड 64 हजार हत्याएं हुई थीं। जिनमें से 70 फीसदी फायरिंग के कारण हुईं। यहां अधिकतर हिंसा गिरोह से संबंधित होती हैं। जनवरी में भी फोर्तेलीजा शहर में गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसके चलते वहां कई दिनों तक बसों और टैक्सी की सेवाएं बाधित रहीं।
इसके अलावा देश के सबसे बड़े शहर रियो डी जेनेरो में आए दिन प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच गोलीबारी होती है। हालात ऐसे हैं कि कई बार पुलिस और अपराधियों के बीच चली गोलीबारी में घटनास्थल पर मौजूद निर्दोष लोग भी मारे जाते हैं।