फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   11 dead after passenger train derailment in Egypt

दर्दनाक हादसा : मिस्र में रेलगाड़ी पटरी से उतरी, 11 लोगों की मौत

Mon, 19 Apr 2021 02:03 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, काहिरा
पीटीआई, काहिरा Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 19 Apr 2021 02:03 AM IST
सार

  • यह रेलगाड़ी नील नदी डेल्टा के शहर मनसउरा से मिस्र की राजधानी काहिरा जा रही थी।

विज्ञापन
11 dead after passenger train derailment in Egypt
मिस्र में ट्रेन हादसा... - फोटो : YouTube grab

विस्तार

मिस्र की राजधानी कहिरा में रविवार को एक रेलगाड़ी पटरी से उतर गई, जिससे कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 98 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रेलवे प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि काहिरा से उत्तर में कालुबिया प्रांत के बान्हा शहर में रेलगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर हादसे के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें रेलगाड़ी के डिब्बे पलटे नजर आ रहे हैं और यात्री बाहर निकलते दिखाई देते हैं। यह रेलगाड़ी नील नदी डेल्टा के शहर मनसउरा से मिस्र की राजधानी काहिरा जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हादसे में 98 लोग घायल हुए हैं और हादसे की वजह तत्काल पता नहीं चल पाई है। उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते भी शरकिया सूबे में रेलगाड़ी पटरी से उतर गई थी, जिसमें 15 यात्री घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed