फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   10 people killed in heavy rain and 12 missing as boat capsizes in Bangladesh

बांग्लादेश में तेज बहाव के कारण नाव पलटने से 10 की मौत, 12 लोग हुए लापता

Thu, 10 Sep 2020 12:35 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 10 Sep 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
10 people killed in heavy rain and 12 missing as boat capsizes in Bangladesh
Flood सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

भारी बारिश और बाढ़ के कारण उत्तरी बांग्लादेश  की एक नदी में बुधवार को रेत से भरी हुई मछली पकड़ने वाली एक नाव से टकरा गई। जिसके बाद एक नाव पलट गई। इस नाव के पलटने से पांच बच्चों सहित करीब 10 लोग पानी के तेज बहाव में डूब गए। 12 लोग अभी भी लापता हैं।

विज्ञापन


बीडीन्यूज ने बताया कि जब वह नाव नेट्रोकोना जिले में गुमाई नदी पर एक दूसरी नाव से टकराई तो उस वक्त उसमें करीब 40-45 यात्री सवार थे। इस हादसे में कुछ यात्री तो तैर कर पानी से बाहर आने में सफल रहे लेकिन कुछ लोग तेज बहाव के साथ नदी में बह गए।
विज्ञापन


बचाव अधिकारियों ने अब तक 10 लोगों के मृत शरीर बरामद किए हैं, जिनमें दो से पांच साल के तीन बच्चे भी शामिल हैं जबकि 12 अन्य लोग अभी भी लापता हैं। अधिकारियों ने कहा कि गोताखोरों की एक टीम लगातार नदी में डूबे लोगों की तलाश करने में जुटी है। लेकिन तेज बहाव के चलते बचाव अभियान में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed