{"_id":"63cdd2187552c516d0666dcf","slug":"10-headless-crocodile-mummies-found-in-egyptian-tomb-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोज: मिस्र के मकबरे में मिली बिना सिर वाले 10 मगरमच्छों की ममी, देवता को खुश करने के लिए दी जाती थी बलि","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
खोज: मिस्र के मकबरे में मिली बिना सिर वाले 10 मगरमच्छों की ममी, देवता को खुश करने के लिए दी जाती थी बलि
Mon, 23 Jan 2023 05:47 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, काहिरा।
एजेंसी, काहिरा।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:47 AM IST
सार
प्राचीन मिस्र के लोग जानवरों का ममीकरण करते थे। हजारों वर्ष पहले मिस्र में लाशों को ममी बनाकर संरक्षित किया जाता था। इस प्रक्रिया से शव लंबे समय तक बरकरार रहते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिस्र के खंडहर में पड़े एक मकबरे में बिना सिर वाले 10 प्राचीन मगरमच्छों की ममी मिली हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि नील नदी के पश्चिमी तट पर कुब्बत अल-हवा में खोजे गए शवों को देवताओं को खुश करने के लिए अनोखे तरीके से संरक्षित किया गया था। उनमें से कुछ के सिर मरने और सूख जाने के बाद काट दिए गए थे। प्राचीन मिस्र के लोग जानवरों का ममीकरण करते थे। हजारों वर्ष पहले मिस्र में लाशों को ममी बनाकर संरक्षित किया जाता था।
विज्ञापन
इस प्रक्रिया से शव लंबे समय तक बरकरार रहते थे। ये अध्ययन पीएलओएस जर्नल में प्रकाशित हुआ है। रॉयल बेल्जियन इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरल साइंसेज में रिसर्च के लेखक बीडे क्यूपेरे ने न्यूजवीक को बताया कि जानवरों की ममियों को पूजा करने वाले देवताओं के लिए प्रसाद के रूप में इस्तेमाल करते थे। उन्होंने कहा कि ममीकरण प्रक्रिया के लिए जानवरों को मारना 'समस्या' नहीं थी क्योंकि यह मानव संसार को 'ईश्वरीय दुनिया' के साथ जोड़ती थी।
विज्ञापन
मगरमच्छ जैसा था देवता का सिर
वैज्ञानिकों को पता चला है कि खासकर मगरमच्छों का प्राचीन मिस्र के देवता सोबेक से जुड़ाव और उन्हें प्रसन्न करने की तरीके के रूप में बलिदान दिया गया था। सोबेक को अक्सर मगरमच्छ या मगरमच्छ के सिर वाले इंसान के रूप में चित्रित किया जाता है। हालांकि संरक्षित मगरमच्छ मिलना बेहद दुर्लभ है।
विज्ञापन
शरीर सूखने के बाद काट दिए सिर
ममीकरण की प्रकिया के दौरान कुछ मगरमच्छों को नुकसान हुआ, जबकि अन्य अच्छी तरह से संरक्षित हो गए। कुछ मामलों में मगरमच्छों के सूखने के बाद उनके सिर काट दिए गए थे। वैज्ञानिकों ने कहा कि यह माना जाता है कि जानवरों को रेतीले वातावरण में दफनाया गया था जिससे उनका शरीर स्वाभाविक रूप से सूख गया। शवों को ताड़ के पत्तों और कपड़े की चटाई में लपेटा गया। इसके बाद मकबरे में लाकर उन्हें दफन कर दिया गया।