फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   1,300 Indian students received Chinese visas, know all about

Chinese Visas: 1300 भारतीय विद्यार्थियों को मिला चीनी वीजा, चीन में कोविड पाबंदियों के बीच बड़ी राहत

Tue, 08 Nov 2022 10:01 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 08 Nov 2022 10:01 AM IST
सार

चीनी प्रवक्ता ने यह जानकारी चीनी विश्वविद्यालयों द्वारा भारतीय छात्रों को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने में देरी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में दी। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय विद्यार्थियों से अपने विश्वविद्यालयों के निकट संपर्क में रहने की सलाह दी।

विज्ञापन
1,300 Indian students received Chinese visas, know all about
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

चीन ने कम से कम 1300 भारतीय विद्यार्थियों को वीजा दे दिया है। ये विद्यार्थी चीन के विश्व विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन कोरोना महामारी के चलते वहां से लौट आए थे। उसके बाद से चीन द्वारा वापसी का वीजा नहीं दिए जाने से परेशान थे।

विज्ञापन


चीन ने देश में लागू कोविड पाबंदियों के बीच भारतीय विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। सोमवार को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने बीजिंग में नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि जहां तक मुझे जानकारी है, कोविड-19 पाबंदियों के बावजूद चीन और भारत के बीच आवाजाही बढ़ी है। कम से कम 1,300 भारतीय विद्यार्थियों को वीजा प्रदान किया गया है।
विज्ञापन


चीनी प्रवक्ता ने यह जानकारी चीनी विश्वविद्यालयों द्वारा भारतीय छात्रों को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने में देरी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में दी। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय विद्यार्थियों से अपने विश्वविद्यालयों के निकट संपर्क में रहने और कैंपस में वापसी की योजना बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भारतीय विद्यार्थियों की चीनी यूनिवर्सिटीज के अधिकारियों से संपर्क सूत्र खुले हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन के कम से कम 40 विश्वविद्यालयों ने अब भी भारतीय छात्रों को एनओसी जारी नहीं की है। यह एनओसी चीनी वीजा आवेदन के साथ पेश करना जरूरी है। इससे हजारों भारतीय विद्यार्थियों का भविष्य खराब हो रहा है। ये विश्वविद्यालय छात्रों के पत्राचार का जवाब नहीं दे रहे हैं। कुछ विश्व विद्यालयों का कहना है कि चीन की प्रांतीय सरकारें उन्हें एनओसी जारी करने से रोक रही हैं।

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि चीन सरकार देश में अपनी पढ़ाई फिर से शुरू करने के लिए विदेशी छात्रों का स्वागत करती है। उन्हें हर संभव सहायता की है। विदेशी छात्र जो चीन में डिग्री हासिल करना चाहते हैं, वे अपने देशों में स्थित चीनी दूतावास और वाणिज्य दूतावास में वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।


इससे पहले रविवार को बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने चीन में चिकित्सा की पढ़ाई करने की योजना बना रहे छात्रों के लिए एक व्यापक सलाह जारी की। बता दें, भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारतीय विद्यार्थियों की चीन वापसी व उनके वीजा का मुद्दा कई बार उठा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed