फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   What's better for your brain than sudoku? Passion

पजल्स नहीं, सेक्स करेगा दिमाग तेज

Thu, 08 Aug 2013 12:02 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 08 Aug 2013 12:02 PM IST
What's better for your brain than sudoku? Passion

आप दिमाग तेज करना चाहते हैं तो अब आपको सुडोकू या पजल्स खेलने की जरूरत नहीं बल्कि उससे भी ज्यादा आसान चीज है जिससे आप आसानी से दिमाग तेज कर सकते हैं।



जी हां, हाल ही में एक रिसर्च आई है जिसके मुताबिक, पजल्स सोल्व करने के बजाय यदि आप रोजाना सेक्स करेंगे तो भी आपका दिमाग तेज होगा।

हेराल्ड सन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के न्यूरोसाइंटिस्ट प्रोफेसर बैरी कोमीसरुक का दावा है कि सुडोकू, क्रॉसवर्ड और पजल्स जैसे गेम्स के मुकाबले ऑर्गेज्म से दिमाग ज्यादा तेज काम करता है।



देखें: डायमंड बिकनी में जलवे बिखेरती रिहाना
विज्ञापन


उनके मुताबिक, गेम सोल्व करने से दिमाग का सिर्फ एक हिस्सा ही एक्टिव होता है जबकि सेक्स करने से पूरे दिमाग की कसरत होती है।

प्रोफेसर बैरी के मुताबिक, ऑर्गेज्म से दिमाग में रक्त का प्रवाह बहुत तेज हो जाता है। इससे दिमाग को पोषक तत्व और ऑक्सीजन भी मिलती है।

वे कहते हैं कि बेशक, मेंटल एक्सरसाइज से दिमाग एक्टिव होता है लेकिन ये किसी एक खास हिस्से पर प्रभाव डालता है। जबकि ऑर्गेज्म से पूरा दिमाग सक्रिय हो जाता है।


पढ़ें: जानें, सुहागरात को कैसे बनाएं खास

गौरतलब है कि न्यू जर्सी की रटगर्स यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बैरी ने साइक्लोजी विभाग की लैब में अध्ययन किया जिसमें मापा गया कि जब महिलाओं को ऑर्गेज्म प्राप्त होता है तो दिमाग में रक्त प्रवाह बहुत तेज बढ़ जाता है।

72 वर्षीय प्रोफेसर बैरी 1960 से महिलाओं की उत्तेजना पर रिसर्च कर रहे हैं। इन्होंने अपनी रिसर्च चूहों से शुरू की थी लेकिन 1980 तक आते-आते वे महिलाओं पर रिसर्च करने लगे। लेकिन उन्हें लगता है कि अभी भी रिसर्च करने के लिए बहुत कुछ बचा है।

वे कहते हैं कि, ये समझना बहुत जरूरी है कि दिमाग काम कैसे करता है। दिमाग का कौन सा हिस्सा आनंद की उत्पत्ति करता है? क्या हम इसे किसी और भी तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। डिप्रेशन, एंजाइटी और दर्द के समय ये कैसे काम करेगा।

देखें: इन फोटो से सनी के टि्वटर पर आई बाढ़

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed