West Bengal: 'नतून जोश, नतून रन' के साथ कोलकाता में लौट रही रही मैराथन, 18 दिसंबर को होगी रवाना
West Bengal: पश्चिम बंगाल सरकार के खेल और युवा मामले, बिजली मंत्री, अरूप विश्वास ने कहा, टाटा स्टील कोलकाता (25K) ने पूर्वी भारत में एक तरह से क्रांति ला दी है। उन्होंने टाटा के इस सातवें संस्करण में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने का आह्वान किया...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के बाद एक फिर कोलकाता तैयार है, टाटा स्टील के 25 किमी (25K) मैराथन की दौड़ के लिए। नूतन जोश, नतून रन के स्लोगन के साथ कोलकाता के लोग 25 दिसंबर को होने वाले मैराथन में शामिल होने के लिए तैयारी में जुट गए हैं। इस बार तीन महीने पहले इसकी घोषणा की, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें हिस्सा ले सकें। मैराथन 18 दिसंबर को रेड रोड से झंडा दिखाकर रवाना की जाएगी। इसे लेकर हर वर्ग में उत्साह देखने को मिल रही है। यह टाटा स्टील का सातवां संस्करण है।
टीएसके (25K) को पश्चिम बंगाल सरकार, युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार, भारतीय सेना- पूर्वी कमान और बंगाल उप-क्षेत्र, कोलकाता नगर निगम और कोलकाता पुलिस का सहोयग मिल रहा है। यह आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) और पश्चिम बंगाल एथलेटिक्स एसोसिएशन (डब्ल्यूबीएए) के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल सरकार के खेल और युवा मामले, बिजली मंत्री, अरूप विश्वास ने कहा, टाटा स्टील कोलकाता (25K) ने पूर्वी भारत में एक तरह से क्रांति ला दी है। उन्होंने टाटा के इस सातवें संस्करण में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने का आह्वान किया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता यूवाईएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम, जीओसी-इन-सी, पूर्वी कमान, फोर्ट विलियम ने कहा, टाटा स्टील कोलकाता 25K ने युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरुक किया है। दौड़ना लंबे समय से भारतीय सशस्त्र बलों की विशेषता रही है और यह आयोजन हमारे दिल के बहुत करीब है। 16 दिसंबर को विजय दिवस भारतीय सेना के इतिहास में मील का पत्थर है। उन्होंने खेल को बढ़ावा देने के लिए टाटा स्टील को बधाई और धन्यवाद दिया।
टाटा स्टील लिमिटेड के उपाध्यक्ष (कॉर्पोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी ने कहा, हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि महामारी के कारण दो साल के ब्रेक के बाद TSK25k लौट रहा है। टाटा स्टील के लिए, खेल को बढ़ावा देना और खेल प्रतिभाओं को विकसित करना हमारे लोकाचार का एक अभिन्न अंग है। TSK25k पूर्वी भारत में अपनी तरह का सबसे बड़ा रन है जो दुनिया भर के पेशेवर और शौकिया धावकों का स्वागत करता है। यह हमारे वार्षिक खेल कैलेंडर में हमारी सबसे बड़ी सामुदायिक व्यस्तताओं में से एक है, और हमें यकीन है कि इस साल का आयोजन TSK25k को और भी अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएगा।