फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Singer Kalyani Kazi, daughter-in-law of Kazi Nazrul Islam, passes away

West Bengal: काजी नजरुल इस्लाम की पुत्रवधू और गायिका कल्याणी काजी का निधन

Fri, 12 May 2023 06:51 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 12 May 2023 06:51 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल सरकार ने कल्याणी काजी 2015 में संगीत महा सम्मान से उन्हें सम्मानित किया था। वह पश्चिम बंगाल काजी नजरुल इस्लाम अकादमी की सलाहकार परिषद की सदस्य भी थीं...

विज्ञापन
West Bengal: Singer Kalyani Kazi, daughter-in-law of Kazi Nazrul Islam, passes away
Kalyani Kazi - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

काजी नजरुल इस्लाम की पुत्रवधू और प्रसिद्ध गायिका कल्याणी काजी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह काजी नज़रुल इस्लाम की सबसे छोटी पुत्रवधू थीं। वे 87 वर्ष की थीं। उन्होंने शुक्रवार सुबह कोलकाता के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह कोलकाता के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह काजी नज़रुल इस्लाम की सबसे छोटी पुत्रवधू थीं। वह काजी नज़रुल इस्लाम के संगीत को गाती थीं। पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें 2015 में संगीत महा सम्मान से उन्हें सम्मानित किया था। वह पश्चिम बंगाल काजी नजरुल इस्लाम अकादमी की सलाहकार परिषद की सदस्य भी थीं। उनकी बेटी विदेश में हैं। उनके लौटने के बाद शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन

उनके निधन पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि विशिष्ट गायिका और काजी नज़रुल इस्लाम की कनिष्ठ पुत्रवधु काजी अनिरुद्ध की पत्नी कल्याणी काजी के निधन की खबर सुनकर मैं दुखी हूं। नजरुल गीतों को बहुत ही बेहतरीन तरीके से गाकर श्रोताओं को मुग्ध कर देती थीं। उनके निधन से संगीत जगत को एक अपूरणीय क्षति हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed