फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: school children came to watch the air show said - Our real heroes are the brave man of the army

West Bengal: एयर शो देखने आए स्कूली बच्चे बोले- सेना के जांबाज ही हमारे असली हीरो, ये हैं तो हम हैं महफूज

Fri, 20 Jan 2023 07:11 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 20 Jan 2023 07:11 PM IST
सार

West Bengal: बंगाल के झाड़ग्राम जिले की रहने वाली मंडल कहती हैं, आज का यह क्षण जीवन का सबसे अनमोल पल है। इसको मैं कभी भूल नहीं पाऊंगी। सोचा भी नहीं था कि हमें ऐसा शो देखने को मिलेगा। ये हमारे असली हीरों हैं, इनके कारण ही हम आराम से सो पाते हैं...

विज्ञापन
West Bengal: school children came to watch the air show said - Our real heroes are the brave man of the army
West bengal: एयर शो देखने आए स्कूली बच्चे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

"आज पता चला कि हमारा देश कितना महान है। हमारे देश की सेना कितनी महान है। अपने जान की परवाह किए बगैर वे देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। यह शो इस बात का सबूत है कि हम आज उनकी वजह से ही महफूज हैं। ये ही हमारे देश के असली हीरो हैं। मैं यह शो कभी भूल नहीं पाऊंगी।" कहते हुए भावुक हो जाती हैं केंद्रीय विद्यालय दो, कलाईकुंडा में कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ने वाली ऋतृषा मंडल। वह अपने साथियों के साथ शुक्रवार को कलाईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन में आयोजित सूर्य किरण औ आकाश गंगा की टीमों का हैरंतगेंज एयर शो करतब देखने आईं थीं।

विज्ञापन

बंगाल के झाड़ग्राम जिले की रहने वाली मंडल कहती हैं, आज का यह क्षण जीवन का सबसे अनमोल पल है। इसको मैं कभी भूल नहीं पाऊंगी। सोचा भी नहीं था कि हमें ऐसा शो देखने को मिलेगा। ये हमारे असली हीरों हैं, इनके कारण ही हम आराम से सो पाते हैं। किनता मुश्किल है, ऐसा करतब दिखाना। मैं यहां आकर रोमांचित हूं। देश के वीरों को दिल से सैल्यूट करना चाहती हूं।

विज्ञापन

इसी एयर शो को देखने के लिए आए केवी दो के रजत भट्टी कहते हैं, पहले भी देखा है लेकिन जितनी बार भी देखता हूं, मन देश के इन वीरों के लिए दिल से हमेशा दुआएं निकलती हैं। आगे चल कर इंजीनियर बनने की चाह रखने वाले रजत कहते हैं, जिस तरह से हमारे देश के जवान देश की सेवा कर रहे है, उसी तरह मैं भी इंजीनियर बन कर देश की सेवा करना चाहता हूं। यह एक भावुक कर देने वाल पल है। देखिए ना किस तरह अपनी जान की परवाह किए बिना, हमारे देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। ऐसे महान देश के सपूतों को दिल...बस क्या कहूं...कहते हुए मौन हो जाते हैं रजत। काफी देर बाद कहते हैं...बस देश की सेवा करने वालों के लिए हमेशा दिल से दुआएं निकलती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं भले ही डॉक्टर बनना चाहती हूं, लेकिन हर वक्त देश के जवानों के लिए दिल धड़कता है। चाहती हूं आईएएस बनकर मैं भी इसी तरह देश की सेवा करूं। आज यहां आकर यह जाना कि किन कठिन परिस्थितियों से निकलकर इंसान आगे बढ़ता है। कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है, यह समझ आया। यह एक रोमांचक अनुभव था। बस इतना कहना चाहती हूं, हमारे देश की सेना को दिल से सैल्यूट करना चाहती हूं, कहते हुए आकाश की ओर सूर्य किरणों को देखने लगती हैं केंद्रीय विद्यालय दो, कलाईकुंडा में नौवीं में पढ़ने वाली एलिशा। एलिशा कहती हैं, आज का यह शो देखकर मेरा मन सेना के लिए और श्रद्धा से भर गया।

इसी तरह एयर शो देखकर रोमांचित अंकित सोनारी ने कहा, हमारी सेना कितनी वीर है। कितनी महान है। कितनी ताकतवर है। यह आज यहां आकर मालूम चला। क्या अनुभव था। पैराशूट से लेकर आकाश गंगा ने जो करतब दिखाए, कभी ना भूलने वाले क्षण हैं। यह देखकर मन देश के लिए कुछ कर गुजरने का मन करता है। अभी हम भले ही छोटे हैं, लेकिन हम भी इसी तरह से मेहनत करेंगे और देश की सेवा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed