फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Priest arrested for molesting woman at charity home

West Bengal: चैरिटी होम में महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पादरी गिरफ्तार

Fri, 11 Nov 2022 12:35 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 11 Nov 2022 12:35 PM IST
सार

West Bengal: पुलिस सूत्रों के मुताबिक चैरिटी होम की एक 23 वर्षीय महिला कर्मी शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी पादरी का नाम अरुण जोसेफ राज है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान लक्ष्मी और रजिया बताया गया है...

विज्ञापन
West Bengal: Priest arrested for molesting woman at charity home
गिरफ्तारी - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

कोलकाता पुलिस ने एक चैरिटी होम चलाने वाले पादरी को कथित रूप से महिला कर्मी के साथ छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पादरी के साथ ही पुलिस ने होम की दो महिला कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया है। महिला की शिकायत के बाद हरिदेवपुर थाने की पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक चैरिटी होम की एक 23 वर्षीय महिला कर्मी शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी पादरी का नाम अरुण जोसेफ राज है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान लक्ष्मी और रजिया बताया गया है। पीड़ित महिला ने शिकायत में कहा है कि हरिदेवपुर थाने के आनंदपल्ली में स्थित चैरिटी होम में लंबे समय तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसने होम के प्रमुख व पादरी एवं उसके दो कर्मचारियों के खिलाफ थाने में दो अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले 22 साल से चैरिटी होम चला रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पादरी लंबे समय से होम में रहने वाली कई लड़कियों के साथ छोड़छाड़ व उसे परेशान कर रहा था। गिरफ्तार महिलाओं पर पादरी की मदद करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक चैरिटी होम में फिलहाल 300 बच्चे रह रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed