फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Mamata banerjee lawyer get security cover, permission of court before raid and arrest

West Bengal: ममता के वकील को सुरक्षा कवच, छापेमारी और गिरफ्तारी से पहले कोर्ट की लेनी होगी अनुमति

Wed, 15 Mar 2023 07:45 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 15 Mar 2023 07:45 PM IST
सार

West Bengal: मोबाइल गेमिंग एप्लीकेशन ई-नगेट्स के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी मामले में मार्च के शुरुआत में अलीपुर स्थित संजय बसु के घर ईडी ने छापेमारी की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था, क्योंकि संजय मेरे वकील हैं, इसलिए उन्हें परेशान किया जा रहा है...

विज्ञापन
West Bengal: Mamata banerjee lawyer get security cover, permission of court before raid and arrest
कलकत्ता हाई कोर्ट - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के वकील संजय बसु के घर पर छापेमारी से पहले केंद्रीय एजेंसियों को कोर्ट की अनुमति लेनी होगी। कलकत्ता हाई कोर्ट ने बुधवार को बसु की गिरफ्तारी पर रोक लगाने के साथ ही यह निर्देश भी दिया।

विज्ञापन

मोबाइल गेमिंग एप्लीकेशन ई-नगेट्स के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी मामले में मार्च के शुरुआत में अलीपुर स्थित संजय बसु के घर ईडी ने छापेमारी की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था, क्योंकि संजय मेरे वकील हैं, इसलिए उन्हें परेशान किया जा रहा है। बुधवार को इसी मामले की सुनावई के दौरान कोर्ट ने कहा, न ही कोर्ट की अनुमति के बिना संजय को गिरफ्तार किया जा सकता है और न ही उनके घर पर छापेमारी की जा सकती है। हालांकि, कोर्ट ने कहा अगर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज है तो जांच जारी रहेगी।

विज्ञापन

न्यायमूर्ति इंद्र प्रसन मुखर्जी और विश्वरूप भट्टाचार्य की खंडपीठ ने यह निर्देश दिया। जजों ने कहा कि अगले आदेश तक संजय को कोई नोटिस भी ईडी की ओर से नहीं दिया जा सकेगा। यहां तक कि जब्ती भी नहीं होगी। मार्च के पहले हफ्ते में दिल्ली से आई ईडी अधिकारियों की टीम ने संजय के घर छापेमारी की थी। करीब 22 घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया था और इसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले थे। इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस दिया गया था। आज ही उन्हें ईडी दफ्तर में हाजिर होना था, लेकिन वे केंद्रीय एजेंसी के खिलाफ कोर्ट चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed