फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Indian Coast Guard rescues 511 pilgrims returning from Ganga sagar

West Bengal: गंगासागर से लौट रहे काकद्वीप में फंसे 511 तीर्थयात्रियों को कोस्ट गार्ड ने सुरक्षित निकाला

Mon, 16 Jan 2023 06:46 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 16 Jan 2023 06:46 PM IST
सार

West Bengal: एमवी लक्षमति और एमवी अग्रमती नाम के फेरी जहाज सागर द्वीप में गंगा सागर मेले से लगभग 600 तीर्थयात्रियों को काकद्वीप ले जा रहे थे। सूचना मिलने पर, तटरक्षक बल की संचालन टीम हरकत में आई और स्थिति का पता लगाने के बाद बचाव सहायता प्रदान करने के लिए हल्दिया और फ्रेजरगंज से दो एसीवी (होवरक्राफ्ट) को तुरंत रवाना किया गया...

विज्ञापन
West Bengal: Indian Coast Guard rescues 511 pilgrims returning from Ganga sagar
West Bengal: फंसे तीर्थयात्रियों की दो नौका - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गंगासागर से लौट रहे 511 तीर्थयात्रियों की दो जेटी (नौका) काकद्वीप में फंस गई थी, जिन्हें वापस ले आना जिला प्रशासन के लिए मुश्किल बन गया था। इसके बाद जिला प्रशासन से मदद मांगे जाने पर भारतीय तटरक्षक बल ने इन सभी को सुरक्षित बचाया है। कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता संजय भारद्वाज ने सोमवार शाम इस बारे में जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि यात्रियों के फंसे होने संबंधी जानकारी जिलाधिकारी ने सोमवार सुबह कोस्ट गार्ड को भेजी थी।

विज्ञापन

एमवी लक्षमति और एमवी अग्रमती नाम के फेरी जहाज सागर द्वीप में गंगा सागर मेले से लगभग 600 तीर्थयात्रियों को काकद्वीप ले जा रहे थे। सूचना मिलने पर, तटरक्षक बल की संचालन टीम हरकत में आई और स्थिति का पता लगाने के बाद बचाव सहायता प्रदान करने के लिए हल्दिया और फ्रेजरगंज से दो एसीवी (होवरक्राफ्ट) को तुरंत रवाना किया गया। मौके पर पहुंचे कोस्ट गार्ड अधिकारियों ने देखा कि वहां काफी लोग जुड़े हुए थे, जिसके बाद उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया गया और आश्वस्त किया गया कि आप सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। इसके बाद लोग शांत हुए। वहां फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

विज्ञापन

West Bengal: Indian Coast Guard rescues 511 pilgrims returning from Ganga sagar
West Bengal: फंसे तीर्थयात्रियों को निकालते कोस्ट गार्ड के जवान - फोटो : Amar Ujala

हर साल की तरह इस साल भी 'गंगा सागर मेले' के दौरान भारतीय तट रक्षक ने मेले के दौरान कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न रणनीतिक स्थानों पर समुद्री इकाइयों को तैनात किया था। दो होवरक्राफ्ट ने चौबीसों घंटे सुरक्षा कवर प्रदान करने के लिए समुद्र में लगातार गश्त की। इसके अलावा, तटरक्षक विमानों और जहाजों द्वारा समुद्री निगरानी भी की गई।

'गंगा सागर मेला' के शुरू होने के बाद से, समुद्र/नदी संगम में पवित्र स्नान के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जेमिनी नाव के साथ गोताखोरों की एक त्वरित जीवन रक्षक टीम को भी मेला स्थल पर तैनात किया गया था। इसके अतिरिक्त तटरक्षक स्टेशन फ्रेज़रगंज के एक अधिकारी की अध्यक्षता में एक भारतीय तटरक्षक दल को राज्य प्रशासन के साथ समन्वय और समुद्र के किनारे सुरक्षा और सुरक्षा पहलुओं की निगरानी के लिए सागर द्वीप पर तैनात किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed