फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Fierce ruckus even on the day of counting, counting of votes continues in 30,396 tables

West Bengal: मतगणना के दिन भी जमकर बवाल, 30,396 टेबलों में जारी है वोटों की गिनती

Tue, 11 Jul 2023 01:39 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 11 Jul 2023 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लगातार हिंसा की खबरें आ रही हैं। गोलसी में सत्ता पक्ष के खिलाफ विपक्षी दल के मतगणना एजेंटों की पिटाई कर दी। तृणमूल ने हावड़ा के सांकराइल में मतगणना केंद्र पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया है। भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल रानीगंज में मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों के साथ बैठ गईं...
loader
West Bengal: Fierce ruckus even on the day of counting, counting of votes continues in 30,396 tables
West Bengal panchayat election - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के मतगणना के दिन भी जगह-जगह से हिंसक झड़पों की खबरें आ रही हैं। मतगणना से पहले ही हिंसा की खबरें आने लगी थीं। दिनहाटा, हावड़ा, बशीरहाट, कूचबिहार, मालदा, दक्षिण 24 परगना जिले के विभिन्न मतगणना केंद्रों पर झड़पों की खबरें हैं। पंचायत चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई। राज्य में कुल 339 मतगणना केंद्रों पर मतगणना जारी है। हर मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के बावजूद भी हिंसा की खबरें हैं। वहीं जिला परिषद की मतगणना सबसे आखिरी में की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश भर से कही पोलिंट एजेंट के साथ मार-पीट करने की खबर है, तो कहीं उम्मीदवार को मतगणना केंद्र में घुसने ही नहीं दिए जाने की खबर आ रही है। हावड़ा में फकीरचांद कॉलेज के सामने विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवारों पर बमबाजी की गई। कटवा में भाजपा एजेंटों को मतगणना केंद्र में प्रवेश करने से रोका गया। इस बीच, भाजपा के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष ने शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि भाजपा एजेटों के साथ मारपीट की जा रही है। उन्हें पोलिंग बूथ में घुसने नहीं दिया जा रहा है।

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लगातार हिंसा की खबरें आ रही हैं। गोलसी में सत्ता पक्ष के खिलाफ विपक्षी दल के मतगणना एजेंटों की पिटाई कर दी। तृणमूल ने हावड़ा के सांकराइल में मतगणना केंद्र पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया है। भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल रानीगंज में मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों के साथ बैठ गईं।

मतगणना से पहले कई जगह हिंसा

राज्य के कई हिस्सों से मतगणना से पहले ही इसके पहले हिंसा की खबरें आने लगी थीं। दिनहाटा और बशीरहाट में तोड़फोड़ की गई है। मालदा से मारपीट और झड़प की खबर आई। मतगणना के दिन 339 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा रख रहा है। प्रत्येक मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा में वोटों की गिनती की जा रही है।

30,396 टेबलों में चल रही है मतगणना

जानकारी के मुताबिक आज शाम तक गिनती पूरी होने की उम्मीद है। अगर गिनती पूरी नहीं हुई तो गणना जारी रहेगी। ग्राम पंचायत के मामले में, मतगणना अधिकारी परिणाम घोषित करेगा। शेष पंचायत समिति और जिला परिषद के मामले में बीडीओ परिणाम की घोषणा करेंगे। अधिकांश मामलों में प्रत्येक स्तर की गणना दो राउंड के लिए की जाएगी और कहीं तीन राउंड। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर एक पर्यवेक्षक होगा। दार्जिलिंग और कालिम्पोंग को छोड़कर हर जिले में एक-एक विशेष पर्यवेक्षक रहेगा। 339 मतगणना केंद्रों में स्ट्रांगरूम की संख्या 767 है। मतगणना कक्षों की संख्या 3,594 है और गणना 30,396 टेबलों पर चल रही है।

इस तरह हो रही है मतगणना

प्रत्येक मतगणना केंद्र पर राज्य सशस्त्र पुलिस बलों के साथ केंद्रीय बलों की एक कंपनी तैनात की गई है। मतगणना केंद्र के अंदर सीसीटीवी कैमरे और बाहर धारा 144 लगी हुई है। चुनाव आयोग के मुताबिक, हर मतगणना केंद्र पर एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। चुनाव आयोग ने प्रत्येक जिले में एक विशेष पर्यवेक्षक की नियुक्ति का आदेश दिया है। प्रत्येक कंप्यूटिंग सेंटर में तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा है। एक कंपनी केंद्रीय बल की प्रभारी होगी। आवश्यकतानुसार राज्य पुलिस के सशस्त्र बल वहां मौजूद रहेंगे। सीसीटीवी की निगरानी रहेगी। मतगणना केंद्र के प्रत्येक टेबल पर एक बीडीओ, एक मतगणना पदाधिकारी, एक सहायक मतगणना पदाधिकारी और एक मतगणना अभिकर्ता तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed