फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal CM Mamta Banerjee said– will die but will not implemented NRC in state

West Bengal: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बोलीं- जान दे देंगे लेकिन एनआरसी लागू नहीं होने देंगे

Sat, 22 Apr 2023 01:49 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 22 Apr 2023 01:49 PM IST
सार

West Bengal: केंद्र पर इतिहास बदलने का आरोप लगाता हुए ममता ने कहा, जब लोकतंत्र जाता है, तो सब कुछ जाता है। देश का संविधान और इतिहास बदला जा रहा है। उन्होंने कहा, अब बंगाल में एनआरसी लागू करने की कोशिश हो रही है लेकिन मैं ऐसा कुछ भी नहीं होने दूंगी...

विज्ञापन
West Bengal CM Mamta Banerjee said– will die but will not implemented NRC in state
ममता बनर्जी - फोटो : ANI (File)

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। ईद के मौके पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने कहा, अगर हम लोग मिल गए तो उनकी कुर्सी चली जाएगी। उन्होंने आह्वान किया, 2024 में लोकसभा चुनाव है, जो लोग बाहर काम करते हैं, चुनाव के समय जरूर आएं। उन्होंने कहा, आपको किसी से डरने की जरूरत नहीं है। हम मिलकर लड़ेंगे।

विज्ञापन

ममता ने यहां रेड रोड पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, हम जान दे देंगे, लेकिन एनआरसी लागू होने नहीं देंगे। हम जिंदगी दे देंगे, लेकिन देश को टुकड़ा होने नहीं देंगे। हम शांति चाहते हैं। लेकिन किसी के आगे सिर नहीं झुकाएंगे। हम गद्दार पार्टी-एजेंसी से लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, आप शांति से रहें। उन्होंने सभी को ईद की मुबारकबाद दी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, इतिहास बदला जा रहा है। संविधान बदला जा रहा है। अगर लोकतंत्र चला गया तो सब कुछ चला जाएगा। विभाजनकारी शक्तियों के खिलाफ एक होकर लड़ना होगा। अगर हम मिल गए तो उनकी कुर्सी चली जाएगी। ममता ने कहा, किसी के बहकावे में नहीं आएं। भाजपा लगातार बंगाल में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही है। आप किसी के बहकावे में नहीं आएं। सभी शांति से रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र पर इतिहास बदलने का आरोप लगाता हुए ममता ने कहा, जब लोकतंत्र जाता है, तो सब कुछ जाता है। देश का संविधान और इतिहास बदला जा रहा है। उन्होंने कहा, अब बंगाल में एनआरसी लागू करने की कोशिश हो रही है लेकिन मैं ऐसा कुछ भी नहीं होने दूंगी। मैं झुकुंगी नहीं। हम डरेंगे नहीं, लड़ेंगे। इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed