फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Bimal Gurung Will give support to those who solve the problem of Gorkhaland in 2024

West Bengal: बिमल गुरुंग बोले- गोरखालैंड की समस्या का समाधान करने वालों को देंगे 2024 में समर्थन

Sat, 05 Nov 2022 06:05 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 05 Nov 2022 06:05 PM IST
सार

West Bengal: पंचायत चुनाव से पहले सिलीगुड़ी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गुरुंग ने कहा, पहाड़ की समस्या के समाधान के लिए जो पार्टी आगे आएगी, 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में समर्थन उसी को दिया जाएगा...

विज्ञापन
West Bengal: Bimal Gurung Will give support to those who solve the problem of Gorkhaland in 2024
Bimal Gurung - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले एक बार फिर से गोरखालैंड की मांग उठने लगी है। एक बार फिर से इस मुद्दे को बिमल गुरुंग ने उठाया है। वह दिसंबर में गोरखालैंड के मुद्दे पर बैठक करेंगे। पंचायत चुनाव से पहले सिलीगुड़ी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गुरुंग ने कहा, पहाड़ की समस्या के समाधान के लिए जो पार्टी आगे आएगी, 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में समर्थन उसी को दिया जाएगा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह दिसंबर में गोरखालैंड की मांग को लेकर फिर से दिल्ली जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने दार्जिलिंग के विकास के वादे को पूरा नहीं किया। इसलिए वे फिर से गोरखालैंड की मांग में शामिल हो गए। गुरुंग ने कहा, पहाड़ की समस्या के समाधान के लिए जो पार्टी आगे आएगी, उसे 2024 के लोकसभा चुनाव में समर्थन दिया जाएगा। बैठक दिसंबर में दिल्ली में होगी। उस बैठक में अलग राज्य गोरखालैंड के मुद्दे पर फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन

बंगाल चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए समीकरण बदलने लगे हैं। बिमल गुरुंग 2021 के चुनाव से ठीक पहले अचानक कोलकाता में पत्रकार वार्ता कर जनता के बीए आए। इसके बाद उन्होंने 21 के विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस के लिए समर्थन करने की घोषणा की। अब एक बार फिर पंचायत चुनाव से पहले बिमल गुरुंग ने गोरखालैंड की मांग का राग अलापते हुए 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उस पार्टी का समर्थन करने की घोषणा की जो गोरखालैंड की समस्या का समाधान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed