फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Bengal Chief Minister Mamata Banerjee said – Mahua moitra will win again

West Bengal: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बोलीं- जनता के वोट से फिर जीतेंगी महुआ

Thu, 01 Feb 2024 08:06 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 01 Feb 2024 08:06 PM IST
सार

मुखमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक बार फिर साफ कहा, 'आप महुआ को भगा सकते हैं। लेकिन जनता के वोट से महुआ फिर जीतेंगी। गुरुवार को नदिया के शांतिपुर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था। वहीं पर ममता ने कहा, उन्होंने महुआ को भगा दिया! क्योंकि महुआ ने लोगों के बारे में बात की...

विज्ञापन
West Bengal: Bengal Chief Minister Mamata Banerjee said – Mahua moitra will win again
West Bengal: Mahua Moitra and Mamata Banarjee - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को इशारों-इशारों में साफ कर दिया कि कृष्णानगर से तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा उम्मीदवार महुआ मोइत्रा होंगी। ममता ने किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा, आप महुआ को भगा सकते हैं। लेकिन जनता के वोट से महुआ फिर जीतेंगी। पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था।

विज्ञापन

मुखमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक बार फिर साफ कहा, 'आप महुआ को भगा सकते हैं। लेकिन जनता के वोट से महुआ फिर जीतेंगी। गुरुवार को नदिया के शांतिपुर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था। वहीं पर ममता ने कहा, उन्होंने महुआ को भगा दिया! क्योंकि महुआ ने लोगों के बारे में बात की। इससे पहले पिछले साल नवंबर में, ममता महुआ के साथ खड़ी थीं। 8 दिसंबर को, जिस दिन महुआ को सांसद पद से बर्खास्त किया गया, मुख्यमंत्री ने भी कार्शियांग से भाजपा की आलोचना की थी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, टीएमसी महुआ के साथ है। इस घटना से एक बार फिर भाजपा की बदले की राजनीति साबित हुई है। महुआ को अपना बचाव करने का मौका नहीं दिया गया। मैं इसका पुरजोर विरोध करती हूं। इशारों-इशारों में ममता बनर्जी ने साफ कर दिया कि महुआ ही कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस से उम्मीदवार होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed