फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Tripura: Election Commission of india team will visit state on January 11 on a four-day tour of Northeast

Tripura: पूर्वोत्तर के चार दिवसीय दौरे पर चुनाव आयोग की टीम, 11 जनवरी को आएगी त्रिपुरा

Sat, 07 Jan 2023 06:17 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 07 Jan 2023 06:17 PM IST
सार

Tripura: चुनाव आयोग फरवरी के दूसरे सप्ताह से पहले इन राज्यों में चुनाव कराने की योजना बना रहा है, क्योंकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 15 फरवरी से 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा पहले ही कर दी है...

विज्ञापन
Tripura: Election Commission of india team will visit state on January 11 on a four-day tour of Northeast
Tripura: Election commission of India - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयोग (ईसीआई) का 16 सदस्यीय दल आगामी विधानसभा की तैयारियों की समीक्षा के लिए 11 जनवरी को त्रिपुरा से पूर्वोत्तर के चुनावी राज्यों का चार दिवसीय दौरा शुरू करेगा। त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) किरण गित्ते ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस टीम में तीन चुनाव आयुक्त और 13 अन्य अधिकारी शामिल हैं। यह टीम 11 जनवरी को राजनीतिक दलों, अन्य हितधारकों और चुनाव अधिकारियों के साथ अलग से बैठक करने के लिए यहां पहुंचेंगी। यह टीम 12 जनवरी को शिलांग के लिए रवाना हो जाएगी।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग प्रतिनिधिमंडल 13 जनवरी को मेघालय के राजनीतिक दलों और अधिकारियों के साथ इसी तरह की बैठक करेगा और 14 जनवरी को टीम चुनाव तैयारी की समीक्षा के लिए नागालैंड रवाना हो जाएगी। माना जा रहा है कि दिल्ली लौटने के बाद आयोग त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो सकती है। चुनाव आयोग फरवरी के दूसरे सप्ताह से पहले इन राज्यों में चुनाव कराने की योजना बना रहा है, क्योंकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 15 फरवरी से 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा पहले ही कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मतदान केंद्र स्थापित करने के अलावा, राज्य सरकार ने उन स्कूलों में केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों (सीएपीएफ) के ठहरने की व्यवस्था की है, जहां परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। इसलिए परीक्षा से कम से कम दो दिन पहले स्कूलों को खाली करना होगा। उन्होंने कहा कि पिछले 28 दिसंबर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीएपीएफ) की 50 कंपनियां पहले ही राज्य में आ चुकी हैं। अन्य कंपनियां भी जल्द आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed