फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Kolkata: Uproar over student death in truck collision, eight injured, CM summons report

Kolkata: ट्रक की टक्कर में छात्र की मौत पर जमकर हंगामा, आठ घायल, मुख्यमंत्री ने तलब की रिपोर्ट

Fri, 04 Aug 2023 03:04 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 04 Aug 2023 03:04 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक बेहाला में शुक्रवार सुबह बारिशा हाई स्कूल के दूसरी कक्षा के छात्र सोर्निल सरकार को एक ट्रक ने कुचल दिया। छात्र के पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है...

विज्ञापन
Kolkata: Uproar over student death in truck collision, eight injured, CM summons report
Road Accident Kolkata - फोटो : Agency

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में के बेहाला स्थित एक स्कूल के पास शुक्रवार सुबह एक ट्रक की टक्कर में छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस के वाहन और सरकारी वाहनों को फूंक दिया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इसमें आठ लोग घायल हो गए, जिनमें चार पुलिसकर्मी शामिल हैं। मामले में पुलिष्ठ के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बेहाला में शुक्रवार सुबह बारिशा हाई स्कूल के दूसरी कक्षा के छात्र सोर्निल सरकार को एक ट्रक ने कुचल दिया। छात्र के पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्र की मौत से नाराज अभिभावकों और स्थानीय लोगों के साथ-साथ बारिशा हाई स्कूल के हेडमास्टर ने भी पुलिस के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोलकाता पुलिस कमिश्नर (सीपी) विनीत गोयल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा, जो हुआ वह बहुत दुखद है। ऐसा क्यों हुआ इसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुबह एक मिट्टी ढोने वाले ट्रक ने स्कूल के छात्र और उसके पिता को टक्कर मार दी। जिसमें छात्र की मौत हो गई है, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद डायमंड हार्बर रोड पर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बेहाला चौरास्ता के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। इलाके में यातायात अवरुद्ध कर दिया गया। कथित तौर पर कई सरकारी बसों में तोड़फोड़ की गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के वाहनों को आग के हवाले कर दिया। लोगों ने कई सरकारी बसों में भी तोड़फोड़ की। भीड़ पर काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं और लाठीचार्ज किया है। स्थानीय लोग शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे में आठ लोग घायल हो गए हैं, जिसमें चार पुलिसकर्मी हैं। बताया गया है कि इनमें संयुक्त आयुक्त यातायात रूपेश कुमार को भी चोट लगी है। कोलकाता पुलिस आयुक्त ने घटना स्थल पर जाकर स्थिति का मुआयना किया। इस बीच, सीएम ममता बनर्जी ने बेहाला मामले की रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed