फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   India-Bangladesh border: Smuggler arrested with 12 gold biscuits worth 81 lakhs

भारत-बांग्लादेश सीमा: 81 लाख के 12 सोने के बिस्कुट सहित तस्कर गिरफ्तार

Mon, 13 Mar 2023 03:39 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 13 Mar 2023 03:39 PM IST
सार

दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने बताया कि घटना रविवार की है। जवानों को पुख्ता सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांव तराली से तारबंदी की तरफ आ रहा था, दरअसल गांव तराली तारबंदी से आगे जीरो लाइन के पास स्थित है। जवानों ने उसकी तलाशी ली तो उसकी कमर पर प्लास्टिक में लिपटे हुए 12 सोने के बिस्कुट मिले...

विज्ञापन
India-Bangladesh border: Smuggler arrested with 12 gold biscuits worth 81 lakhs
BSF with arrested person - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत (उत्तर 24 परगना जिला) सीमा चौकी तराली, 112वीं वाहिनी के जवानों ने तस्करों के मंसूबों को नाकाम करते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा से 12 सोने के बिस्कुटों सहित तस्कर को दबोचा। इन बिस्कुटों को तस्कर बांग्लादेश से भारत में पार करने की फिराक में था।

विज्ञापन

दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने बताया कि घटना रविवार की है। जवानों को पुख्ता सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांव तराली से तारबंदी की तरफ आ रहा था, दरअसल गांव तराली तारबंदी से आगे जीरो लाइन के पास स्थित है। जवानों ने उसकी तलाशी ली तो उसकी कमर पर प्लास्टिक में लिपटे हुए 12 सोने के बिस्कुट मिले। जवानों ने तुरंत उसे सोने के साथ दबोचा लिया। तस्कर की पहचान अब्दुल लतीफ सरदार, जिला उत्तर 24 परगना के रूप में हुई। जब्त किए गए सोने का वजन 1,394 ग्राम है जिसका बाजार मूल्य 80,93,424 रुपये है।

विज्ञापन

पकड़े गए तस्कर ने बताया की ये सोने के बिस्कुट उसे गांव नित्यानंदकाठी के निवासी मोंटू ने दिए थे। इसके बाद बीएसएफ ड्यूटी प्वाइंट को पार करके तस्कर मोंटू को ही वापस सौंपने थे। इस काम के लिए उसे 300 रुपये मिलने थे, लेकिन बीएसएफ जवानों ने उसे रास्ते में ही पकड़ लिया। पकड़े गए तस्कर और जब्त सोने के बिस्कुटों को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु कस्टम विभाग, टेंटूलिया को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने बताया की तस्कर नए–नए तरीकों से तस्करी करने की कोशिश करते हैं। लेकिन बीएसएफ के जवानों की सतर्कता से तस्कर नाकाम हो रहे हैं। उन्होंने जवानों की इतनी बड़ी कामयाबी पर खुशी जाहिर की है।

इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना

सीमा सुरक्षा बल ने सीमा पर रहने वाले लोगों के लिए सोने की तस्करी से संबंधित जानकारी देने देने के लिए बीएसएफ के सीमा साथी हेल्प लाइन नं. 14419 जारी की है। इसके अलावा दक्षिण बंगाल सीमांत ने एक अन्य न. 9903472227 भी जारी किया, जिस पर सोने की तस्करी से संबंधित व्हाप्ट्स संदेश या वाइस संदेश भी भेज सकते हैं। पुख्ता सूचना देने वाले को उचित पुरस्कार दी जाएगी और उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed