फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Gangasagar Mela 2023: Lakhs of devotees took a dip of faith, more than 31 lakh pilgrims reached

Gangasagar Mela 2023: लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, 31 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे

Sat, 14 Jan 2023 01:57 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 14 Jan 2023 01:57 PM IST
सार

Gangasagar Mela 2023: ज्य के बिजली मंत्री अरूप बिस्वास ने बताया कि 31 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री पवित्र स्नान कर चुके हैं। अगले दो दिनों में और संख्या और बढ़ेगी। नतीजतन प्रशासन का मानना है कि रविवार शाम तक श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 50 लाख हो सकती है...

विज्ञापन
Gangasagar Mela 2023: Lakhs of devotees took a dip of faith, more than 31 lakh pilgrims reached
Gangasagar Mela 2023 - फोटो : Agency

विस्तार

पवित्र मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त में शनिवार को 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा सागर (Gangasagar Mela 2023) डुबकी लगाई। शनिवार सुबह 6:53 से पुण्य स्नान का शुभ मुहूर्त शुरू हुआ है, जो रविवार शाम 6:53 तक जारी रहेगा। कपिल मुनि आश्रम के महंत ज्ञानदास ने बताया कि शनिवार सुबह 6:00 बजे से ही बड़ी संख्या में तीर्थ यात्रियों ने गंगासागर में डुबकी लगाने शुरू कर दी थी। देश दुनिया से पहुंचे लाखों महिला पुरुष युवाओं समेत अनगिनत की संख्या में नागा, नाथ और अन्य संप्रदाय के साधुओं ने इस सागर तट पर मोक्ष मिलने की आस में डुबकी लगाई है। पुण्य स्नान की अवधि 48 घंटे निर्धारित की गई है। इस बीच, दो तीर्थ यात्रियों की सेहत गंभीर होने पर उनको एयरलिफ्ट करके कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक तीर्थ यात्री नेपाल के तो दूसरे बंगाल के निवासी हैं।

विज्ञापन

जानकारी देते हुए राज्य के बिजली मंत्री अरूप बिस्वास ने बताया कि 31 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री पवित्र स्नान कर चुके हैं। अगले दो दिनों में और संख्या और बढ़ेगी। नतीजतन प्रशासन का मानना है कि रविवार शाम तक श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 50 लाख हो सकती है। इस बार पुण्य स्नान का लग्न रात्रि के समय भी है, इसीलिए जिला प्रशासन द्वारा अतिरिक्त तौर पर 33 हाई मास्ट लाइट और 90 लैंप पोस्ट लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि गंगासागर में इस बार ई-दर्शन और ई-बाथ की भी सुविधा है जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर राज्य के लोक स्वास्थ्य और तकनीकी मंत्री पुलक रॉय ने भी दावा किया कि 30 से 40 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस समेत जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन

पर्यावरण का भी रखा जा रहा है ख्याल

दूसरी ओर समुद्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए गंगासागर बकखाली विकास परिषद व सागर पंचायत समिति ने विशेष कार्यक्रम चलाया है। लोगों को प्लास्टिक के बदले कपड़े के थैले दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध जेब कतरे गिरफ्तार

गंगासागर की भीड़ में जेब कतरे भी हाथ साफ कर रहे हैं। अभी तक 12 लोगों ने जेब कटने की शिकायत मिली है। ऐसे 29 संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया गया है। चोरी के 30 हजार 750 रुपये बरामद किए जा चुके हैं।

व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

सुबह से ही तीर्थयात्री शिविरों से निकल कर पुण्य स्नान के लिए पहुंचने लगे थे। भक्तों ने गंगा और सागर के मिलन तट पर डुबकी लगानी शुरू कर दी थी। इनकी सुविधाओं के लिए प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्था कर रखी थी। पुलिस, सिविल डिफेंस, होमगार्ड समेत नेवी और कोस्ट गार्ड के 10 हजार से अधिक जवानों तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जिला प्रशासन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस साल 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के सागर तट पर पुण्य स्नान के लिए पहंचने की उम्मीद है। पिछले साल 30 लाख लोगों ने डुबकी लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed