फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   First Electrosteel 'Jal Sevak Samman-2023': Prof. Abhijit Mukherjee and Nature Mates Honored

प्रथम इलेक्ट्रोस्टील 'जल सेवक सम्मान-2023’: प्रो. अभिजीत मुखर्जी और नेचर मैट्स सम्मानित

Mon, 05 Jun 2023 01:25 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 05 Jun 2023 01:25 PM IST
सार

पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर जल संरक्षण में योगदान देने के लिए व्यक्तिगत पुरस्कार आईआईटी खड़गपुर के प्राध्यापक (डॉ) अभिजीत मुखर्जी, भूविज्ञान और भूभौतिकी, पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग को दिया गया। इसी तरह से संस्थागत पुरस्कार कोलकाता स्थित एक गैर सरकारी संस्था नेचर मैट्स को दिया गया...

विज्ञापन
First Electrosteel 'Jal Sevak Samman-2023': Prof. Abhijit Mukherjee and Nature Mates Honored
JAL SEWA - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर जल संरक्षण के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करने के लिए कोलकाता में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रो. अभिजीत मुखर्जी और अर्जन बसु राय को प्रथम इलेक्ट्रोस्टील 'जल सेवक सम्मान-2023’ से पुरस्कृत किया गया। प्रथम सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि, स्वामी सुपरमानंद, सचिव, रामकृष्ण मिशन, विशिष्ठ अतिथि जलयोद्धा पद्मश्री उमाशंकर पांडे, और यूएसए की महावाणिज्य दूत सुश्री मेलिंडा पावेक उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि इलेक्ट्रोस्टील कास्टिंग्स लिमिटेड ने जल संरक्षण के क्षेत्र में विशेष योगदान करने वाले लोगों को पुरस्कृत करने के लिए इस वर्ष पहली बार इलेक्ट्रोस्टील 'जल सेवक सम्मान 2023’ प्रदान करना शुरू किया है।

विज्ञापन

सम्मान के बारे में जानकारी देते हुए इलेक्ट्रोस्टील कास्टिंग्स लिमिटेड के निदेशक उद्धव केजरीवाल ने बताया कि कंपनी एक जल अवसंरचना और पाइपलाइन समाधान प्रदाता है। जो लगभग सात दशकों से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के अपने मिशन में भारत में डक्टाइल आयरन पाइप के निर्माण की योजना बना रही है। कंपनी ने जल संरक्षण के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों के योगदान को को देखते हुए इलेक्ट्रोस्टील जल सेवक सम्मान की स्थापना की है।

विज्ञापन

पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर जल संरक्षण में योगदान देने के लिए व्यक्तिगत पुरस्कार आईआईटी खड़गपुर के प्राध्यापक (डॉ) अभिजीत मुखर्जी, भूविज्ञान और भूभौतिकी, पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग को दिया गया। इसी तरह से संस्थागत पुरस्कार कोलकाता स्थित एक गैर सरकारी संस्था नेचर मैट्स को दिया गया। पुरस्कार के निर्णायक मंडल में प्रसिद्ध चित्रकार सुभाप्रसन्ना, कोलकाता के पूर्व आयुक्त सौमेन मित्रा, पूर्व क्यूरेटर, विक्टोरिया मेमोरियल हॉल, कोलकाता डॉ जयंत सेनगुप्ता और निदेशक इलेक्ट्रोस्टील कास्टिंग्स लिमिटेड एम के जालान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डायरेक्टर सुनील कटियाल ने कहा, हम हमेशा समुदाय और पर्यावरण के लिए एक जिम्मेदार जागरूक संगठन के रूप में अपना काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर पद्मश्री उमाशंकर पांडे ने कहा कि हम पानी नहीं बना सकते। जो लोग पानी को बचाएंगे, लक्ष्मी की उन पर कृपा बनी रहेगी। कोलकाता के लोग भाग्यशाली हैं, जो मीठे पानी यानि गंगा और हुगली नदी के किनारे बसे हैं। संस्थान को इस तरह के सम्मान समारोह के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर कंपनी के एमडी उमंग केजरीवाल, डायरेक्टर राधा के अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कंपनी की डायरेक्टर नित्यांगी जायसवाल ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed