फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Election results: Assam CM said - Results of four states told that PM Modi will hit a hat-trick in 2024

Election results: असम के सीएम बोले- चार राज्यों के नतीजों ने बताया प्रधानमंत्री मोदी 2024 में मारेंगे हैट्रिक

Sun, 03 Dec 2023 05:15 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, गुवाहाटी
एन. अर्जुन, गुवाहाटी Published by: Harendra Chaudhary Updated Sun, 03 Dec 2023 05:15 PM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, चार राज्यों के नतीजों ने बता दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 में हैट्रिक मारेंगे। हम आने वाले लोकसभा चुनाव में 350 से अधिक सीटें जीतेंगे। चार राज्यों आज जो नतीजे आए हैं, लोगों ने जो प्यार और आशीर्वाद भाजपा को दिया, उसके प्रति हम कृतज्ञ हैं...

विज्ञापन
Election results: Assam CM said - Results of four states told that PM Modi will hit a hat-trick in 2024
Himanta Biswa Sarma - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

तीन राज्यों में भाजपा की जबरदस्त जीत के जश्न में पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा सहित पूर्वोत्तर के राज्य भी डूब गए हैं। जैसे-जैसे भाजपा जीत की ओर बढ़ती गई, ढोल, नगाड़ों संग यहां पर भी भाजपा के कार्यकर्ता और नेता जश्न मनाने सड़कों पर उतर आए। बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा, अब की बार 400 पार। उन्होंने कहा, अभी मोदी सुनामी बाकी है। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला और नगालैंड में दीमापुर में विजय जुलूस निकालकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, चार राज्यों के नतीजों ने बता दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 में हैट्रिक मारेंगे। हम आने वाले लोकसभा चुनाव में 350 से अधिक सीटें जीतेंगे।

विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा, यह पश्चिम बंगाल में भी होगा। यह राष्ट्रवादियों की जीत है। लोकसभा में देख लीजिएगा। बंगाल के लोग इसी तरह से लोकसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाएंगे। भाजपा के कार्यकर्ता उत्साह, आनंद और कृतज्ञता का जुलूस निकालेंगे। चोर ममता के विदाई के दिन गिनती के रह गए हैं।

विज्ञापन

इस जीत पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, चार राज्यों के नतीजों ने बता दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 में हैट्रिक मारेंगे। हम आने वाले लोकसभा चुनाव में 350 से अधिक सीटें जीतेंगे। चार राज्यों आज जो नतीजे आए हैं, लोगों ने जो प्यार और आशीर्वाद भाजपा को दिया, उसके प्रति हम कृतज्ञ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिपुरा भाजपा में भी विजय की उल्लास है। अगरतला स्थित पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल है। ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने विजयी जुलूस निकाला। त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य ने कहा, यह जीत 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की आसन्न वापसी का प्रमाण है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में सब कुछ संभव है। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, और आज के नतीजे पुष्टि करते हैं कि पीएम मोदी 2024 में वापस आएंगे।

नगालैंड के दीमापुर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बेंजामिन येपथोमी के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताएं ने पार्टी कार्यालय में जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने कहा, तीन राज्यों की जनता ने भाजपा पर विश्वास और भरोसा जताया। लोगों को मोदी की गारंटी पसंद आई और जमकर भाजपा के पक्ष में वोट दिया। 2024 लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed