Assam-Meghalaya border row: सीएम हिमंता बोले- पुलिस को बरतना चाहिए था संयम, सीबीआई करे मामले की जांच
Assam-Meghalaya border row: असम के मुख्यमंत्री ने कहा, मुझे लगता है कि पुलिस को संयम का परिचय देना चाहिए था। पुलिस ने जितनी फायरिंग की, उतनी करने की जरूरत नहीं थी। कई लोगों की जान चली गई। अगर असम पुलिस ने गलती की है, तो जांच में वह सामने आ जाएगा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम-मेघालय सीमा पर मंगलवार की हुई घटना पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि असम पुलिस को संयम बरतना चाहिए था। घटना पर हम नजर बनाए हुए हैं। हमने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए एसपी का स्थानांतरण और थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही हमने मामले की जांच सीबीआई या एनआईए से कराने का अनुरोध किया है।
असम के मुख्यमंत्री ने कहा, मुझे लगता है कि पुलिस को संयम का परिचय देना चाहिए था। पुलिस ने जितनी फायरिंग की, उतनी करने की जरूरत नहीं थी। कई लोगों की जान चली गई। अगर असम पुलिस ने गलती की है, तो जांच में वह सामने आ जाएगा। मेघालय के सीएम कोरनाड सांगमा से कल से तीन से चार बार मेरी बात हो चुकी है। उनके सीबीआई जांच की मांग से पहले ही मैं सीबीआई या एनआईए से मामले की जांच का अनुरोध कर चुका हूं। इसका सीमा विवाद का कोई संबंध नहीं है। इस बीच शिगांल और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए गए हैं।
मामला गृहमंत्री तक पहुंचा
असम और उसके पड़ोसी राज्य मेघालय में हुई गोलीबारी का मामला गृहमंत्री तक पहुंच गया है। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने इस संबंध में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से बात की है। इसके साथ ही संगमा ने इस घटना की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी दी है और उनसे इस मामले में हस्तक्षेप और कार्रवाई करने की मांग की है।
मेघालय के मंत्री ने किया घटनास्थल का दौरा
असम-मेघालय सीमा पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद मेघालय मंत्रिमंडल ने बुधवार को चर्चा करने के लिए बैठक की। गृह मंत्री लहकमेन रिंबुई ने घटना स्थल का दौरा किया और ग्राउंड जीरो से अपनी रिपोर्ट भी साझा की। गुरुवार को एक कैबिनेट प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात करेगा। उन्हें आधिकारिक रूप से मुकरोह में हुई गोलीबारी की घटना से अवगत कराएगा और केंद्रीय एजेंसी एनआईए या सीबीआई के माध्यम से जांच की मांग करेगा। सरकार ने 30 तक सभी सरकारी आधिकारिक कार्यक्रमों को निलंबित कर दिया है। कैबिनेट ने यह भी कहा कि घटना की एक रिपोर्ट एनएचआरसी को भी सौंपी जाएगी। इसके अलावा प्राथमिकी दर्ज होने पर मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाएगा और पूर्वी रेंज के डीआईजी इसकी कमान संभालेंगे।
गुवाहाटी और शिलांग में फंसे पर्यटक
इस, घटना के बाद बुधवार को मेघालय जाने वाले घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटक गुवाहाटी में फंस गए हैं। जिन विदेशी पर्यटकों ने मेघालय जाने के लिए पहले से ही बुकिंग कराई थी, लेकिन घटना के बाद उनको बॉर्डर से मेघालय में जाने की इजाजत नहीं दी गई। इस्राइल से आए कई पर्यटकों ने बताया कि उन्हें मेघालय जाना था, लेकिन जाने नहीं दिया गया। उन्हें बताया गया कि हालात ठीक होने के बाद ही आगे जाने दिया जाएगा। इसी तरह से कई विदेशी पर्यटक शिलांग में फंस गए हैं।
असम रजिस्ट्रेशन की गाड़ी को जलाया
इस बीच, मेघालय में असम नंबर की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। इस बीच, तनाव को और बढ़ने से रोकने के लिए शिलांग शहर और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। असम पुलिस की फायरिंग में मंगलवार सुबह असम वन रक्षक सहित छह लोगों की मौत हो गई।