फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Assam CM distanced himself from the counting of churches, asked to investigate

Assam: असम के सीएम ने गिरजाघरों के गिनती मामले से खुद को अलग किया, जांच करने को कहा

Mon, 26 Dec 2022 07:41 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 26 Dec 2022 07:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा, मुझे लगता है कि हमें इस तरह की जानकारी नहीं मांगनी चाहिए कि असम में कितने गिरजाघर हैं। इससे किसी विशेष धार्मिक समुदाय की भावना आहत हो सकती है। हमें इस तरह की चीजों से दूर रहना चाहिए...

विज्ञापन
Assam CM distanced himself from the counting of churches, asked to investigate
Assam CM Himanta Biswa Sarma - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य पुलिस के उस निर्देश से दूरी बना ली है, जिसमें जिलों को गिरजाघरों का सर्वेक्षण करने के लिए कहा गया था। उन्होंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को इस तरह का पत्र जारी करने के कारणों की जांच करने और तुरंत सुधारात्मक उपाय करने को कहा है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा, गिरजाघर जैसे धार्मिक संस्थानों का सर्वेक्षण करने की असम सरकार की कोई मंशा नहीं है। मुख्यमंत्री असम पुलिस की विशेष शाखा द्वारा जिला प्रशासन को लिखे गए उस पत्र पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें गिरजाघरों की संख्या, धर्मांतरण और जबरन धर्मांतरण में शामिल लोगों (यदि कोई हो तो) उनके बारे में जानकारी मांगी गई थी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा, मुझे लगता है कि हमें इस तरह की जानकारी नहीं मांगनी चाहिए कि असम में कितने गिरजाघर हैं। इससे किसी विशेष धार्मिक समुदाय की भावना आहत हो सकती है। हमें इस तरह की चीजों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा, मैं इस पत्र से पूरी तरह से किनारा करता हूं क्योंकि किसी भी सरकारी मंच पर इस बारे में कभी चर्चा नहीं हुई। पत्र पूरी तरह से अनुचित है और असम के नागरिक के रूप में, हम सभी समुदायों के साथ शांति और सद्भाव से रहना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, मैंने डीजीपी को जांच करने और सुधारात्मक उपाय करने को कहा है क्योंकि सरकार किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed