फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Anubrata Mondal account is in Axis Bank fire in Bolpur

Anubrata Mondal: बोलपुर स्थित एक्सिस बैंक में लगी आग, इसी ब्रांच में है अनुब्रत मंडल का खाता

Wed, 28 Sep 2022 07:46 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 28 Sep 2022 07:46 PM IST
सार

Anubrata Mondal: सीबीआई की जांच के मुताबिक, संबंधित निजी बैंक की इस शाखा का इस्तेमाल सुकन्या के नाम पर बड़ी मात्रा में जमीन की खरीद के लिए जरूरी वित्तीय लेन-देन को निपटाने के लिए किया गया था...

विज्ञापन
Anubrata Mondal account is in Axis Bank fire in Bolpur
Fire at Axis Bank Bolpur Branch - फोटो : Agency

विस्तार

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में बुधवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल की तीन गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसी बैंक में पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार तृणमूल के बाहुबली नेता अनुब्रत मंडल का बैंक खाता भी है। इतना ही नहीं अनुब्रत की बेटी सुकन्या मंडल और अंगरक्षक सहगल हुसैन का भी इसी शाखा में अकाउंट है।

विज्ञापन

सीबीआई की जांच के मुताबिक, संबंधित निजी बैंक की इस शाखा का इस्तेमाल सुकन्या के नाम पर बड़ी मात्रा में जमीन की खरीद के लिए जरूरी वित्तीय लेन-देन को निपटाने के लिए किया गया था। इन सबके बीच, इस शाखा में आगजनी के बाद कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। वहीं, नुकसान को लेकर फिलहाल बैंक अधिकारी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन

एक दिन पहले ही सुकन्या मंडल ने सीबीआई को अपनी पांच साल की आय-व्यय का विवरण अपने वकील के जरिए सौंपा था। सुकन्या मंडल, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर में एक सरकारी स्कूल में प्राथमिक शिक्षिका हैं। दो कंपनियों के निदेशक के साथ-साथ बोलपुर में कुछ चावल मिलों की सह-मालिक भी हैं। हाल ही में सीबीआई अधिकारी बोलपुर स्थित उनके आवास पर गए और विवरण मांगते हुए उन्हें नोटिस दिया था। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने दो बैंकों को नोटिस भेजा था, जहां सुकन्या मंडल के खाते हैं और इन खातों से विदेशी मुद्राओं में कोई लेनदेन किया गया है या नहीं, इसकी जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed