अफ्रीकी देशों की यात्रा पर निकले पीएम मोदी ने युगांडा की संसद को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अफ्रीका और भारत के बीच हुई साझेदारी पर गर्व जताया। पीएम मोदी ने कहा कि युगांडा के विकास के लिए भारत मदद करेगा। वहीं पीएम मोदी ने युगांडा में गांधी हेरिटेज सेंटर बनवाने की बात भी कही।