लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
जर्मनी की राजधानी बर्लिन में सातवें पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। पतंगबाजी के धुरंधर जब मैदान पर जमा हुए तो फिर नजारा देखने लायक था। आसमान में हर ओर रंग-बिरंगी तरह-तरह की पतंगें हिलोरे मार रही थीं। किसी पतंग का आकार घोड़े जैसा, किसी का टेडी बीयर जैसा, कोई व्हेल सी तो किसी का आकार था बड़े से पिग्गी जैसा, ऑक्टोपस से लेकर कई फेमस कार्टून कैरेक्टर्स तक हवा में उड़ते नजर आए। बच्चों को तो छोड़िए बड़ी उम्र के लोग भी यहां पहुंचकर चहकते नजर आए। पूरे यूरोप से आए पतंगबाजों ने अपना हुनर बर्लिन पतंग महोत्सव में दिखाया।