Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Female students learned about the intricacies of the law during the 'Dost Police' (Friend Police) program.

दोस्त पुलिस कार्यक्रम में छात्राओं ने जानी कानून की बारीकियां

Tue, 17 Nov 2026 11:26 PM IST
Neeraj Narvariya नीरज नरवरिया
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:26 PM IST
Female students learned about the intricacies of the law during the 'Dost Police' (Friend Police) program.
अमर उजाला ब्यूरो झांसी। अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत मंगलवार को डेली स्थित सीएलएम इंटरनेशनल कॉलेज की छात्राओं ने महिला थाने पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष नीतू सिंह और रेनू चाहर ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, पुलिस के कामकाज और कानून में महिलाओं को दिए गए अधिकारों की जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि पुलिस से डरने की नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर मदद लेने की जरूरत है। किसी भी तरह की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में चुप रहने के बजाय पुलिस से संपर्क करना चाहिए। महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सहायता नंबर 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध, सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से संपर्क और ऑनलाइन उत्पीड़न के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। छात्राओं को समझाया गया कि किसी भी परेशानी में परिवार और पुलिस को जानकारी दें तथा शिकायत करने में संकोच न करें। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। इस अवसर पर विद्यालय की रचना दीक्षित, सुनैना एडवर्ड और संजीव सोनी समेत महिला थाने से निशा, शालिनी साहू, अंजना सत्यर्थी, दीपिका सहित अन्य महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं। छात्राओं को मिशन शक्ति से जुड़े ब्रोशर भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

झांसी किले से ध्यानचंद स्टेडियम तक दौड़े प्रतिभागी, हाफ मैराथन में दिखा उत्साह

31 Oct 2026

जब जिद पे आ गईं पार्वती... ‘हनुमान अंश’ के गीतों पर झूमे सनातनी

27 Oct 2026

राजपाल यादव बोले- आई लव झांसी, गरबा की धुन पर थिरके शहरवासी

16 Oct 2026

Podcast: यूपी में बने हथियारों से और सक्षम होगा भारत, पूर्व राजदूत ने बताईं बारीकियां, जानिए उनका विश्लेषण

07 Mar 2026

साप्ताहिक लैक्मे फैशन ने पहली बार ऑडिशन प्रोग्राम का किया आयोजन

10 Jul 2016
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed