{"_id":"6ab7dab14aaba046160a19ef","slug":"video-the-issue-of-delays-in-electricity-connections-and-the-deployment-of-tg-2-employees-was-raised-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन में देरी और टीजी-2 कर्मचारियों की तैनाती का मुद्दा उठा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बिजली कनेक्शन में देरी और टीजी-2 कर्मचारियों की तैनाती का मुद्दा उठा
नीरज नरवरिया
Updated Sat, 26 Sep 2026 08:16 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। आम उपभोक्ताओं और किसानों की विद्युत समस्याओं को लेकर बुंदेलखंड क्रांति दल ने शनिवार को मुख्य अभियंता (विद्युत), झांसी क्षेत्र को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में 6 से 25 किलोवाट तक के विद्युत कनेक्शनों की स्वीकृति और टीजी-2 तकनीकी कर्मचारियों की तैनाती का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह ने कहा कि विभागीय आदेश के अनुसार निर्धारित भार तक के कनेक्शन स्वीकृत करने का अधिकार सहायक अभियंता (विद्युत)/एसडीओ को दिया गया है। इसके बावजूद कनेक्शन एसडीओ की आईडी से स्वीकृत न होकर अधिशासी अभियंता की आईडी से स्वीकृत किए जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं और किसानों को अनावश्यक परेशानी हो रही है।
उन्होंने मांग की कि 6 से 25 किलोवाट तक के पात्र कनेक्शन एसडीओ स्तर से ही स्वीकृत किए जाएं। साथ ही विभागीय आदेशों का पालन न करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाए।
टीजी-2 कर्मचारियों को फील्ड में भेजने की मांग
ज्ञापन में टीजी-2 (टेक्निकल) कर्मचारियों को कार्यालयों के बजाय फील्ड में तैनात करने की मांग भी की गई। दल का कहना है कि तकनीकी कर्मचारियों का मूल कार्य फील्ड से जुड़ा है, लेकिन कई कर्मचारियों को कार्यालयों में लगाया गया है। इससे फील्ड में कर्मचारियों की कमी के कारण किसानों और उपभोक्ताओं की विद्युत समस्याओं के समाधान में दिक्कत आ रही है।
दल ने दोनों मामलों की जांच कराकर विभागीय आदेशों का पालन सुनिश्चित करने और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान मो. नईम मंसूरी, आरिफ कमाल, कालीचरण श्रीवास, सुनील पुरोहित, जगदीश विश्वकर्मा, हरिशंकर शर्मा, भरत राजा, दीप्ति रजक, आयुष तिवारी, लक्ष्मीनारायण श्रीवास, देवी प्रसाद प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।