नीरज नरवरिया
Updated Thu, 05 Nov 2026 09:20 PM IST
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। सांसद डॉ. अनुराग शर्मा ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पता है कि बहस के लिए संसद सबसे अच्छी जगह है। वहां प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और सभी सांसद मौजूद रहते हैं। राहुल गांधी को संसद चलने देना चाहिए और बहस के लिए आगे आना चाहिए।
जनपद में खाद की कमी के सवाल पर सांसद ने इससे इन्कार किया। उन्होंने बताया कि पिछले साल 17 हजार डीएपी की बोरियां वितरित की गई थीं, जबकि इस साल अब तक 21 हजार बोरियां बांटी जा चुकी हैं।
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों की खराब हालत पर सांसद ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सड़कों की मरम्मत न होने से जगह-जगह गंदगी और अव्यवस्था है। कार्यदायी संस्था को पाइपलाइन डालने के साथ सड़कों की मरम्मत के लिए भी बजट दिया गया था। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द सड़कें दुरुस्त नहीं हुईं तो शासन स्तर पर शिकायत की जाएगी।
इस पर अमृत योजना के अभियंता ने बताया कि पाइपलाइन के परीक्षण के दौरान कई जगह रिसाव सामने आए हैं। इन्हें ठीक कराया जा रहा है। लाइन दुरुस्त होते ही सड़क मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा। अभियंता ने प्रतिदिन 200 से 300 मीटर सड़क सुधारने की बात कही। हालांकि, सांसद ने इस आश्वासन पर संतोष नहीं जताया।
बिजली और अन्य विकास कार्यों पर भी बोले
सांसद ने डूब क्षेत्र में बने कुछ मकानों के संबंध में दो प्रस्तावों का जिक्र किया। बताया कि एक प्रस्ताव पर काफी आगे तक बातचीत हो चुकी है। उन्होंने बिजली संकट को भी स्वीकार किया। बताया कि इसके समाधान के लिए चार बिजली उपकेंद्र प्रस्तावित हैं। इनमें से एक का निर्माण शुरू हो गया है, जबकि अन्य के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। उन्होंने ललितपुर के नए रेलवे स्टेशन तक नई सड़क बनवाने की व्यवस्था कराने की बात भी कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।