{"_id":"6ab6a3f50265f4cc9909ef35","slug":"video-facilities-at-betwa-vihar-to-be-improved-divisional-commissioner-conducts-on-site-inspection-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेतवा विहार की व्यवस्थाओं में होगा सुधार, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बेतवा विहार की व्यवस्थाओं में होगा सुधार, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
नीरज नरवरिया
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:10 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण की ओर से विकसित बेतवा विहार आवासीय योजना की व्यवस्थाओं में जल्द सुधार होगा। मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने शुक्रवार को बेतवा विहार का स्थलीय निरीक्षण कर साफ-सफाई, जल निकासी, पार्क, विद्युत व्यवस्था, सड़क समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने कॉलोनी में रह रहे नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विकास एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी तरह की लापरवाही न बरतने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने कहा कि बेतवा विहार में आवश्यक कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। साफ-सफाई, जल निकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि आवासीय क्षेत्र में स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण बना रहे।
उन्होंने अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने तथा विकास कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सचिव झांसी विकास प्राधिकरण, अधिशासी अभियंता झांसी विकास प्राधिकरण, अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।