Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
A massive fire, caused by a short circuit, broke out in a house with a tiled roof, reducing all household belongings to ashes.
{"_id":"6afc63740c38a7c3e80292e3","slug":"video-a-massive-fire-caused-by-a-short-circuit-broke-out-in-a-house-with-a-tiled-roof-reducing-all-household-belongings-to-ashes-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से खपरैल मकान में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शॉर्ट सर्किट से खपरैल मकान में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
नीरज नरवरिया
Updated Tue, 17 Nov 2026 07:53 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। कोतवाली क्षेत्र के नेहरूनगर मोहल्ले में मंगलवार शाम शॉर्ट सर्किट से एक कच्चे खपरैल मकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा गृहस्थी का पूरा सामान, कपड़े, बेड, सोफा और अन्य कीमती वस्तुएं जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब पांच बजे मोहल्ला नेहरूनगर निवासी कल्लू के खपरैल मकान से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। यह देखकर आसपास के लोगों ने मकान मालिक, कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।
सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक मकान और उसमें रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
घटना की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार भारती, अतिरिक्त निरीक्षक इंद्रपाल सरोज और उपनिरीक्षक सुभाष यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
मकान में परिवार के मौजूद न होने से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन गृहस्थी का सामान जलने से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।