फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   UP Rajya Sabha Elections 2026: Why did the BJP field only two women as candidates?

यूपी राज्यसभा चुनाव 2026: सिर्फ दो महिलाओं को BJP ने क्यों बनाया उम्मीदवार?

Tue, 06 Oct 2026 01:47 PM IST
Adarsh Jha अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Tue, 06 Oct 2026 01:47 PM IST
UP Rajya Sabha Elections 2026: Why did the BJP field only two women as candidates?
उत्तर प्रदेश की सियासत में राज्यसभा चुनाव के बहाने बीजेपी ने बड़ा दांव चला है। यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने अपने आठ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। लेकिन इस पूरी सूची में दो नाम ऐसे हैं, जिनकी चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। ये नाम हैं बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत और बरेली की श्रुति गंगवार। बीजेपी की इस सूची में दोनों महिला चेहरों को जगह मिली है और यही वजह है कि पार्टी के चयन को सामाजिक समीकरण के साथ-साथ महिला प्रतिनिधित्व के नजरिए से भी देखा जा रहा है।

बीजेपी ने जिन आठ नेताओं को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है, उनमें धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं। पार्टी की सूची में तीन ओबीसी, दो अनुसूचित जाति और तीन सामान्य वर्ग के उम्मीदवार हैं। यानी उम्मीदवारों के चयन में सामाजिक प्रतिनिधित्व का संतुलन साधने की कोशिश दिखाई देती है। लेकिन इन आठ नामों में दो महिला चेहरों को आगे लाना इस सूची का खास पहलू है।

सबसे पहले बात प्रियंका सिंह रावत की। बीजेपी ने बाराबंकी की पूर्व सांसद को एक बार फिर बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी दी है। प्रियंका सिंह रावत साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बाराबंकी से जीतकर महज 28 साल की उम्र में संसद पहुंची थीं। उस वक्त वह बीजेपी के युवा दलित चेहरों में तेजी से उभरकर सामने आई थीं।

प्रियंका ने राजनीति विज्ञान में एमए की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने मास कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी किया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बाराबंकी से उपेंद्र सिंह रावत को उम्मीदवार बनाया और प्रियंका दोबारा संसद नहीं पहुंच सकीं। लेकिन चुनावी हार के बाद भी उनका संगठन में सक्रिय सफर जारी रहा।

यानी लोकसभा का टिकट नहीं मिला, लेकिन संगठन में जिम्मेदारियां मिलती रहीं। बीजेपी की प्रदेश इकाई में प्रियंका रावत ने अहम भूमिकाएं निभाईं। जून 2026 में यूपी बीजेपी की नई प्रदेश टीम के ऐलान में उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इससे पहले वह प्रदेश महामंत्री की भूमिका में थीं।

अब राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर बीजेपी ने प्रियंका रावत को राष्ट्रीय राजनीति में वापसी का मौका दिया है। यही वजह है कि उनके नाम को संगठन और जमीनी राजनीति से जुड़े कार्यकर्ताओं के लिए भी अहम संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। खासकर 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की ओर से एक महिला और दलित चेहरे को आगे बढ़ाना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।

अब आते हैं दूसरे महिला चेहरे पर- श्रुति गंगवार। इससे पहले की आपको इनके बारे में बताऊँ, पहले सुनिए श्रुति गंगवार ने उम्मीदवार बनाए जाने पर क्या कहा।

श्रुति गंगवार का नाम सामने आते ही बरेली की राजनीति और बीजेपी के दिग्गज नेता संतोष गंगवार का जिक्र भी होता है। श्रुति, बीजेपी के वरिष्ठ नेता संतोष गंगवार की बेटी हैं। संतोष गंगवार बरेली से आठ बार सांसद रह चुके हैं, केंद्र सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल हैं।

हालांकि श्रुति गंगवार की अपनी राजनीतिक पहचान भी है। वह बरेली में बीजेपी के कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों में सक्रिय रही हैं। इसके अलावा वह अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चेयरमैन भी हैं। पिछले कुछ समय से बरेली क्षेत्र में उनकी राजनीतिक सक्रियता चर्चा में रही है।

प्रधानमंत्री के 12 साल के कार्यकाल से जुड़े बीजेपी के अभियान के दौरान भी श्रुति गंगवार पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय नजर आई थीं। इन कार्यक्रमों के जरिए केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की गई थी।

बीजेपी की ओर से जारी आठ नामों में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं. इनमें प्रियंका सिंह रावत और श्रुति गंगवार महिला उम्मीदवार हैं.

बीजेपी की इस सूची में महिलाओं की हिस्सेदारी आठ में दो है. दोनों की राजनीतिक पृष्ठभूमि अलग है. प्रियंका सिंह रावत चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंच चुकी हैं, जबकि श्रुति गंगवार का राजनीतिक परिचय बीजेपी के वरिष्ठ नेता संतोष गंगवार के परिवार और उत्तर प्रदेश बीजेपी में उनकी सक्रियता से जुड़ा है.

महिला प्रतिनिधित्व के साथ बीजेपी ने उम्मीदवारों की सूची में सामाजिक समीकरण का भी ध्यान रखा है. सूची में 3 ओबीसी, 2 एससी और 3 सामान्य वर्ग के चेहरे हैं. ओबीसी में लोधी, पाल और कुर्मी प्रतिनिधित्व बताया गया है, जबकि सामान्य वर्ग में दो ब्राह्मण और एक राजपूत चेहरा शामिल है.

अब बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर एक बड़ा राजनीतिक मंच देने का फैसला किया है। यानी एक तरफ प्रियंका सिंह रावत संगठन में लंबे समय से सक्रिय महिला और दलित चेहरा हैं, तो दूसरी तरफ श्रुति गंगवार बरेली की राजनीति में सक्रिय युवा महिला चेहरा हैं।

दोनों के राजनीतिक सफर अलग हैं, लेकिन राज्यसभा की एक ही सूची में दोनों का नाम आना यूपी बीजेपी की रणनीति के लिहाज से अहम है। एक ओर पार्टी ने सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश की है, तो दूसरी ओर महिला प्रतिनिधित्व को भी जगह दी है।

यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव होना है। मौजूदा विधानसभा संख्या के हिसाब से बीजेपी के लिए सात सीटों पर जीत की राह आसान मानी जा रही है, जबकि आठवें उम्मीदवार के लिए पार्टी को अतिरिक्त समर्थन जुटाने की जरूरत पड़ सकती है। समाजवादी पार्टी दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों को जिता सकती है। अगर कोई तीसरा उम्मीदवार मैदान में आता है, तो मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है।

नामांकन की आखिरी तारीख मंगलवार है। ऐसे में बीजेपी ने नामों का ऐलान कर चुनावी तस्वीर साफ कर दी है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि राज्यसभा की इस सूची के जरिए बीजेपी यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अपने सामाजिक, महिला और संगठनात्मक समीकरणों को किस तरह आगे बढ़ाती है।

फिलहाल सबसे बड़ा संदेश यही है- बीजेपी ने यूपी से राज्यसभा के लिए आठ नए चेहरों को मौका दिया है और इनमें दो महिला चेहरे खास हैं। प्रियंका सिंह रावत और श्रुति गंगवार के जरिए पार्टी ने संगठन, सामाजिक प्रतिनिधित्व और महिला भागीदारी, तीनों को एक साथ साधने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

राज्यसभा टिकट लेने के बाद BJP में शामिल होने वाली कौन हैं कोयल मल्लिक?

06 Oct 2026

Weather Forecast 06 October 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

06 Oct 2026

भारतीय रिजर्व बैंक बढ़ा सकता है ब्याज दर, महंगे हो सकते हैं सभी बैंक लोन!

06 Oct 2026

नेहा बोरा या अभिजीत दिपके, 'जेन जी' का बड़ा चेहरा कौन? दोनों ने दिया तगड़ा जवाब

05 Oct 2026

कई राज्यों में बारिश-गरज का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

05 Oct 2026
विज्ञापन

यूपी राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने राज्यसभा के लिए आठ उम्मीदवारों का किया एलान, लिस्ट में चौंकाने वाले नाम

05 Oct 2026

वोटरों के नाम हटाने पर जस्टिस भुइयां की ये बात सबको सुननी चाहिए?

05 Oct 2026
विज्ञापन

प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? CM योगी से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

05 Oct 2026

खतरों के खिलाड़ी जीतकर मालामाल हुए अविनाश मिश्रा,रोहित शेट्टी ने ये सब दे दिया

05 Oct 2026

हिरासत में लिए जाने के बाद नेहा बोरा के समर्थन में आया ‘इंडिया’ गठबंधन

05 Oct 2026

पायलट स्मित मच्छार: फ्लाईदुबई को क्रैश से मच्छार भी नहीं बचा पाते अगर ये दो ना होते

05 Oct 2026

चिराग पासवान ने क्यों की राहुल गांधी के 'सत्याग्रह' प्लेटफॉर्म की तारीफ?

05 Oct 2026

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी का गठबंधन ऑफर, चन्द्रशेखर से नजदीकी की चर्चा! एसपी-बीएसपी के सामने नया सवाल

05 Oct 2026

एसआईआर विवाद : इंडिया गठबंधन में फूट! अब क्या करेंगे राहुल गांधी | कांग्रेस | अखिलेश यादव

05 Oct 2026

Weather Forecast 05 October 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

05 Oct 2026

राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने उत्तराखंड में दिनेश आर्य और बंगाल में रुक्मिणी मल्लिक को बनाया उम्मीदवार

04 Oct 2026

मुंबई प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार-SIR पर बवाल! संजय राउत ने ये क्या कह दिया!

04 Oct 2026

अभिजीत दीपके के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज करने की उठी मांग

04 Oct 2026

जंतर मंतर प्रोटेस्ट: प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी-अमित शाह पर निकाला गुस्सा! क्या पूछा?

04 Oct 2026

स्मित मच्छार पर राहुल-प्रियंका क्यों चुप? BJP ने बताई पीछे की वजह

04 Oct 2026

महिला पत्रकारों से बदसलूकी के आरोप पर भड़के राहुल, अब क्राइम ब्रांच करेगी जांच

04 Oct 2026

कैप्टन स्मित मच्छार की कितनी है सैलरी? ट्रेनिंग से लेकर कहां-कहां किया काम

04 Oct 2026

10 अक्तूबर से पहले दिल्ली पुलिस पर भड़के दिपके, 'जंतर-मंतर 2.0' की तैयारी?

04 Oct 2026

हूतियों ने सऊदी में किया धुआं-धुआं! निशाने पर अरामको, गहराएगा तेल संकट?

04 Oct 2026

कांग्रेस का दांव, ज्ञानेश कुमार की बढ़ेगी मुश्किल, खुलेगी 20 साल पुरानी फाइल?

04 Oct 2026

AAP छोड़ते ही प्रियंका ने दिखाए तेवर, बंगला-गाड़ी का जिक्र,केजरीवाल परेशान

04 Oct 2026

मुंबई के शिवाजी पार्क में सीजेपी के प्रदर्शन का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, क्या बोले जावेद अख्तर?

03 Oct 2026

ममता बनर्जी की पोस्ट पर दिपके ने ऐसा क्या लिख दिया, बैन हो गया X पोस्ट? सीजेपी प्रोटेस्ट

03 Oct 2026

राज्यसभा चुनाव 2026: सपा को वोट करेंगे NDA के 2 विधायक, ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाया गंभीर आरोप

03 Oct 2026

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लगातार दूसरी बार जीता एशियाड गोल्ड, 44 साल बाद बना ये रिकॉर्ड; ओलंपिक का टिकट पक्का

03 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed