मेरठ में पटाखे के धमाके से चार घोड़े ऐसा बिदके कि उन्होंने शहर भर में हड़कंप मचा दिया। हुआ ये कि गणेशपुरी सब्जी मंडी के पास ये घोड़े टहल रहे थे, तभी कहीं से धमाके की आवाज आई और इनमें से एक घोड़ा बिदक गया, उसके बाद दूसरे घोड़ों ने राह चलते लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। एक घोड़े ने एक महिला के बाल उखाड़ लिए और दूसरे घोड़ों ने कई लोगों को काट लिया। बाद में पुलिस के कुछ जवानों ने आकर इन पर काबू पाया और एक तांगा चालक ने मौके पर पहुंच कर इन्हें बांधा।
Next Article